इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1986 में केंद्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 28 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1651 : पोलैंड और यूक्रेन के बीच बेरेस्तेको युद्ध शुरू हुआ था।
2-
1776 : अमेरिका की जीत के साथ सुलीवन द्वीप युद्ध समाप्त हो गया था।
3-
1787 : ब्रिटिश-भारतीय सेना का नेतृत्व करने वाले सर हेनरी जी. डब्ल्यू. स्मिथ का जन्म हुआ था।
4-
1838 : क्वीन विक्टोरिया का इंग्लैंड की महारानी के रूप में राज्याभिषेक किया गया था।
5-
1846 : एडोल्फ सैक्स ने वाद्य यंत्र सेक्सोफोन का पेटेंट कराया था।
6-
1857 : नाना साहेब ने बिठूर में स्वयं को पेशवा घोषित किया और अंग्रेजों को भारत से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया था।
7-
1894 : श्रम दिवस पर अमेरिका में आधिकारिक अवकाश घोषित किया गया था।
8-
1902 : अमेरिकी संसद ने स्पूनर कानून पारित कर राष्ट्रपति रूजवेल्ट को कोलंबिया से पनामा नहर के अधिग्रहण का अधिकार दिया था।
9-
1919 : वर्साय शांति संधि पर हस्ताक्षर के साथ प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हो गया था।
10-
1921 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव का जन्म हुआ था।
11-
1926 : गोत्तलिब डैमलर और कार्ल बेंज ने दो कंपनियों का विलय कर मर्सिडीज-बेंज की शुरूआत की थी।
12-
1940 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद युनुस का जन्म हुआ था।
13-
1950 : कोरिया में वामपंथियों के प्रति नरम रूख रखने के संदेह में करीब दो लाख लोगों की ‘बोडो लीग नरसंहार’ में जान ले ली गई थी।
14-
1960 : वेल्स के मोनमाउथशर की एक कोयला खदान में गैस से हुए धमाके में 37 खनिकों की जान चली गई थी।
15-
1975 : भारत में आपातकाल के दौरान सरकार विरोधी प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में केन्द्र ने स्वतंत्रता के बाद सबसे कठोर प्रेस सेंसरशिप लागू किया था।
16-
1981 : तेहरान में भीषण बम विस्फोट में इस्लामिक रिपब्लिकन पार्टी के 73 पदाधिकारी मारे गये थे।
17-
1986 : मिजो नेशनल फ्रंट के साथ समझौते के बाद लाल डेंगा मिजोरम के मुख्यमंत्री बने थे।
18-
1986 : केंद्र सरकार ने अविवाहित लड़कियों को भी मातृत्व अवकाश देने का कानून बनाया था।
19-
1995 : बाघों को शिकारियों से बचाने और उन्हें आश्रय देने के लिए मध्यप्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ घोषित किया गया था।
20-
1996 : भारत ने फलस्तीनी नियंत्रण वाले गाजा सिटी में अपना मिशन खोला था।
21-
2012 : भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और उपन्यासकार अमर गोस्वामी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal