इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म आज के दिन 1858 में हुआ था। उन्होंने फिंगर प्रिंट को पहचान का बेहतर जरिया बताया था। देश-दुनिया के इतिहास में 28 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1586 : इंग्लैंड से वापस लौटने पर सर थामस हेरिओट ने यूरोप को आलू से अवगत कराया था।
2-
1741 : कैप्टन बेरिंग ने माउंट सैंट एलियास और अलास्का की खोज की थी।
3-
1742 : प्रशिया और आस्ट्रिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
4-
1821 : पेरू ने स्पेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
5-
1851 : पहली बार सूर्यग्रहण का फोटो क्लिक किया गया था।
6-
1858 : उंगलियों के निशान को पहचान बनाने वाले सर विलियम जेम्स हर्शेल का जन्म हुआ था।
7-
1866 : अमेरिका में मापने की मीट्रिक प्रणाली को वैधानिक मान्यता दी गई थी।
8-
1914 : आस्ट्रिया के राजकुमार की हत्या के बाद प्रथम विश्व युद्ध शुरू हुआ था।
9-
1925 : हेपेटाइटिस का टीका खोजने वाले बारुक ब्लमर्ग का जन्म हुआ था। उनके जन्म पर 28 जुलाई को ही विश्व हेपेटाइटिस डे मनाया जाता है।
10-
1925 : कांग्रेस के नेता और ओडिशा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर का जन्म हुआ था।
11-
1957 : हिन्दी के कवि, लेखक और रूसी तथा अंग्रेजी भाषाओं के साहित्य अनुवादक अनिल जनविजय का जन्म हुआ था।
12-
1976 : चीन में रिक्टर पैमाने पर 8.3 की तीव्रता का भूकंप आने से लाखों लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप से राजधानी बीजिंग के उत्तर-पूर्व में स्थित शहर तांगशान तहस-नहस हो गया था।
13-
1979 : चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री बने थे।
14-
1983 : प्रसिद्ध भारतीय कलाकार, चित्रकार और उद्यमी सुविज्ञ शर्मा का जन्म हुआ था।
15-
2001 : पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री मोहम्मद सिद्दिकी खान कंजू की हत्या कर दी गई थी।
16-
2005 : सौरमंडल के दसवें ग्रह की खोज का दावा किया गया था।
17-
2005 : आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने आधिकारिक तौर पर अपने सशस्त्र अभियान को रोकने की घोषणा की थी।
18-
2008 : निर्गुट देशों की मंत्री स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए भारत के तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी तेहरान रवाना हुए थे।
19-
2014 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल औरहमास के बीच मानवता के आधार पर तत्काल और अनिश्चितकालीन संघर्षविराम के लिए आपात बैठक बुलायी थी।
20-
2016 : भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हुआ था।
22-
2017 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के सहायक अभिनेताओं में शुमार इंद्र कुमार का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal