इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 28 अगस्त के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1914 में पहले विश्वयुद्ध की शुरुआत हुई थी। जिसमें करीब डेढ़ करोड़ लोग मारे गए थे। करीब 48 हजार भारतीय सैनिक भी इस महायुद्ध की भेंट चढ़ गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 28 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1521 : तुर्की के सुल्तान सुलेमान प्रथम के सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्जा किया था।
2-
1845 : प्रसिद्ध पत्रिका साइंटिफिक अमेरिकन का पहला संस्करण छापा गया था।
3-
1896 : भारत के एक जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ था।
4-
1904 : कलकत्ता से बैरकपुर तक प्रथम कार रैली का आयोजन किया गया था।
5-
1914 : पहला विश्व युद्ध शुरू हुआ था, जिसमें करीब डेढ़ करोड़ लोग मारे गए थे।
6-
1916 : प्रथम विश्वयुद्व में इटली ने जर्मनी के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी।
7-
1922 : साइबेरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने पर जापान सहमत हुआ था।
8-
1924 : जॉर्जिया में सोवियत संघ के खिलाफ असफल विद्रोह में हजारों लोगों की जान चली गई थी।
9-
1956 : इंग्लैड की टीम ने आस्ट्रेलिया को हराकर एशेज श्रृंखला पर कब्जा किया था।
10-
1972 : साधारण बीमा कारोबार राष्ट्रीयकरण बिल पारित हुआ था।
11-
1984 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
12-
1986 : भाग्यश्री साठे शतरंज में ग्रैंडमास्टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं।
13-
1990 : इराक ने कुवैत को अपना 19वां प्रांत घोषित किया था।
14-
1992 : श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट कॅरियर की शुरुआत की थी।
15-
1996 : इंग्लैंड के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी डायना ने औपचारिक तौर पर तलाक लिया था।
16-
1999 : मेजर समीर कोतवाल असम में उग्रवादियों के एक गुट के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।
17-
2006 : दुनिया की सबसे बड़ी महिला मारिया एस्टर डी. कापोविला का निधन इक्वेडोर में हुआ था।
18-
2008 : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने उत्तर प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती को दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में शामिल किया था।
19-
2017 : भारतीय खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।
20-
2018 : भारत के मंजीत सिंह ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था।
Arun kumar baranwal