इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 27 दिसंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1985 में यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों ने हमला किया था। जिसमें 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1571 : जर्मनी के प्रसिद्ध गणितज्ञ और खगोलशास्त्री योहानेस केपलर का जन्म हुआ था।
2-
1796 : उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म हुआ था।
3-
1822 : फ्रांस के प्रसिद्ध चिकित्सक और रसायनशास्त्री लुई पाश्चर का जन्म हुआ था।
4-
1895 : पंजाब के प्रमुख सिख कार्यकर्ता उज्जवल सिंह का जन्म हुआ था।
5-
1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया था।
6-
1927 : उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ था।
7-
1937 : भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ था।
8-
1939 : तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की जान चली गई थी।
9-
1942 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म हुआ था।
10-
1945 : 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना की गयी थी।
11-
1949 : नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया था।
12-
1960 : फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया था।
13-
1965 : भारतीय हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ था।
14-
1968 : चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा था।
15-
1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की जान चली गई थी।
16-
1979 : अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया था।
17-
1985 : यूरोप के वियना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए थे।
18-
2000 : आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को कानूनी मान्यता दी गई थी।
19-
2004 : भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था।
20-
2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम हमले और गोलीबारी में मौत हो गई थी।
21-
2008 : वी. शांताराम पुरस्कार समारोह में ‘तारे जमीं पर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला था।
Arun kumar baranwal