इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 27 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। भारत माता के लाडले पुत्र महान क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म आज केदिन 1907 में हुआ था। उन्होंने देश की आजादी के लिए 23 वर्ष की उम्र में अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 27 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1066 : नॉरमैंडी के ड्यूक विलियम ने अपनी सेना को इंग्लैंड के दक्षिण पूर्वी तट की ओर उस अभियान के लिए रवाना किया, जिसे बाद में नोरमन फतह के तौर पर जाना गया था।
2-
1760 : मीर कासिम ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद से बंगाल का नवाब बना था।
3-
1781 : हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई थी।
4-
1833 : प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय का निधन इंग्लैंड के ब्रिस्टल में हुआ था।
5-
1873 : सरदार वल्लभ भाई पटेल के बड़े भाई एवं स्वतंत्रता सेनानी विट्ठलभाई पटेल का जन्म हुआ था।
6-
1907 : भारत के महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भगत सिंह का जन्म हुआ था।
7-
1918 : ब्रिटिश सेना ने पहले विश्व युद्ध के दौरान वेस्टर्न फ्रंट पर अंतिम आक्रमण के तहत हिंडनबर्ग लाइन पर हमला किया था।
8-
1964 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या की जांच करने वाले वारेन आयोग ने अपने निष्कर्ष सार्वजनिक किए थे।
9-
1968 : मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल वियाणी का निधन हुआ था।
10-
1970 : जॉर्डन के शाह और फलस्तीन मुक्ति संगठन के नेता के बीच काहिरा में सम्मेलन के दौरान संघर्षविराम पर सहमति बनी थी।
11-
1981 : भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीपति बाला जी का जन्म हुआ था।
12-
1988 : फरार्टा धावक बेन जानसन को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण सोल ओलंपिक खेलों से निकाला गया था। उनका 100 मीटर दौड़ में जीता गया स्वर्ण पदक भी वापस ले लिया गया था।
13-
1995 : कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता के साथ परिचालन शुरू हुआ था।
14-
1996 : मोहम्मद उमर के नेतृत्व में तालिबान ने काबुल पर कब्जा किया और अफगानिस्तान को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया था।
15-
2001 : केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आफ इंडिया को प्रतिबंधित किया था। इसे लेकर लखनऊ में भड़की हिंसा में चार लोगों की जान चली गई थी।
16-
2002 : न्यूयार्क में विश्व बैंक और आइएमएफ की वार्षिक बैठक शुरू हुई थी।
17-
2004 : प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका शोभा गुर्टू का निधन हुआ था।
18-
2005 : बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने थे।
19-
2008 : चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झिगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की थी।
20-
2008 : हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक महेंद्र कपूर का निधन हुआ था।
21-
2014 : अभिनेत्री से राजनेता बनीं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता को 18 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट ने दोषी माना और चार साल जेल की सजा सुनाई थी।
Arun kumar baranwal