इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 27 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1964 में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 27 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1703 : जार पीटर ने नेवा नदी के शहर पर बसे रूस की सांस्कृतिक राजधानी सेंट पीटर्सबर्ग की नींव रखी थी। इसे 1917 की रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर पहचान मिली।
2-
1813 : अमेरिका ने फोर्ट जार्ज और कनाडा पर कब्जा किया था।
3-
1895 : ब्रिटिश आविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया था।
4-
1908 : मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने थे।
5-
1921 : ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली थी।
6-
1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना ने दखल दिया था।
7-
1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया था।
8-
1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू हुआ था।
9-
1951 : मुंबई में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन हुआ था। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है।
10-
1957 : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जन्म हुआ था।
11-
1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई थी। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया था।
12-
1962 : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और क्रिकेट खिलाड़ी रवि शास्त्री का जन्म हुआ था।
13-
1964 : आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था।
14-
1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान आपस में टकरा गए थे, जिसमें 582 लोगों की जान चली गई थी।
15-
1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जनआंदोलन को शक्ति से कुचल दिया था, जिसमें 2000 लोगों की जान चली गई थी।
16-
1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांद्र सोल्झेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस वापसी हुई थी।
17-
1997 : महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा था। इस दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं शामिल थीं।
18-
2006 : इंडोनेशिया में आए विनाशकारी भूकंप में कम से कम 2900 लोग मारे गए और हजारों लोग घायल हुए थे।
19-
2008 : केंद्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लिया था।
20-
2010 : भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया था।
21-
2016 : भारतीय सेना के जांबाज सैनिक हंगपन दादा का निधन हुआ था। उनको मरणोपरांत ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित किया गया था।
Arun kumar baranwal