इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 27 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1994 में भारत के जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1789 : पहली फेडरल एजेंसी ‘द डिपार्टमेंट आफ फॉरेन अफेयर्स’ की स्थापना की गई थी।
2-
1862 : अमेरिकी शहर कैंटन में भीषण तूफान के कहर से 40 हजार लोगों की जान चली गई थी।
3-
1888 : फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक आटोमोबाइल का प्रदर्शन किया था।
4-
1897 : बाल गंगाधर तिलक को पहली बार गिरफ्तार किया गया था।
5-
1913 : आजादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक कल्पना दत्त का जन्म हुआ था।
6-
1921 : प्रेडरिक बैंटिन के नेतृत्व में टोरंटो विश्वविद्यालय के जीव-रसायनज्ञों ने इंसुलिन के खोज की घोषणा की थी।
7-
1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में भयंकर बाढ़ आने से दो लाख लोगों की जान चली गई थी।
8-
1940 : भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का जन्म हुआ था।
9-
1969 : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और सबसे बेहतरीन फील्डरों शुमार जोन्टी रोड्स का जन्म हुआ था।
10-
1982 : देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा की थी।
11-
1987 : खोजकर्ताओं ने टाइटैनिक का मलबा खोजने का दावा किया था।
12-
1992 : भारतीय हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अमजद खान का निधन हुआ था।
13-
1994 : भारत के निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
14-
1996 : अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका हुआ था।
15-
2002 : यूक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 लोगों की जान चली गई थी।
16-
2003 : दुनिया के कोने-कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हुआ था।
17-
2003 : अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाए थे।
18-
2007 : आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जबड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया था।
19-
2008 : सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई थी।
20-
2015 : देश के पूर्व राष्ट्रपति, मिसाइलमैन डॉ. अब्दुल कलाम का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal