इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 दिसंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2004 में इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 26 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1606 : शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था।
2-
1716 : 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेजी कवि थॉमस ग्रे का जन्म हुआ था।
3-
1748 : फ्रांस और आॅस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हॉलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये थे।
4-
1899 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद उधम सिंह का जन्म हुआ था।
5-
1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटर कार रैली की शुरुआत हुई थी।
6-
1914 : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और कुष्ठ रोगियों की सेवा के लिए विख्यात बाबा आम्टे का जन्म हुआ था।
7-
1919 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ था।
8-
1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई थी।
9-
1966 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री गोपी चन्द भार्गव का निधन हुआ था।
10-
1976 : हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ था।
11-
1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया था। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।
12-
1986 : भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक बीना दास का निधन हुआ था।
13-
1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की स्थापना की थी।
14-
1998 : भारतीय लेखक और वैदिक परम्परा के प्रमुख बुद्धिजीवी राम स्वरूप का निधन हुआ था।
15-
1999 : भारत के नौवें राष्ट्रपति शंकरदयाल शर्मा का निधन हुआ था।
16-
2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी थी।
17-
2003 : ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता के भूकंप से जानमाल का भारी नुकसान हुआ था।
18-
2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद आई सुनामी ने भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। जिसमें दो लाख तीस हजार से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
19-
2006 : ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा था।
20-
2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से प्रमुख शहर ग्वांगझू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेल मार्ग की शुरुआत हुई थी।
21-
2015 : समकालीन हिन्दी कविता के प्रमुख कवि पंकज सिंह का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal