इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1960 में अमेरिका में पहली बार टीवी पर राष्ट्रपति पद के लिए बहस हुई थी। जॉन एफ कैनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई इस डिबेट ने अमेरिकी चुनावों में प्रचार के पूरे तरीके को बदल दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1629 : स्वीडन और पोलैंड ने अल्टमार्क की शांति संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
2-
1786 : ब्रिटेन और फ्रांस ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये थे।
3-
1820 : भारतीय समाज सुधारक, शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ था।
4-
1876 : भारतीय कवि, वकील और राजनीतिज्ञ गुलाम भीख नैरंग का जन्म हुआ था।
5-
1919 : रोटरी क्लब आफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई थी।
6-
1921 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह का जन्म हुआ था।
7-
1923 : भारतीय फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और निर्माता देव आनंद का जन्म हुआ था।
8-
1932 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।
9-
1954 : जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की जान चली गई थी।
10-
1956 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का निधन हुआ था।
11-
1959 : जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान वेरा से 4,580 लोगों की जान चली गई थी और 16 लाख लोग बेघर हुए थे।
12-
1960 : अमेरिका में पहली बार टीवी पर प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई थी। जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच हुई बहस को सात करोड़ लोगों ने देखा था।
13-
1973 : सुपरसोनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय सिर्फ 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया था।
14-
1977 : भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर का निधन हुआ था।
15-
1985 : ट्यूनीशिया ने लीबिया के साथ राजनयिक संबंध खत्म किये थे।
16-
1986 : ब्रिटेन और चीन के बीच हांगकांग को लेकर समझौता हुआ था।
17-
1989 : हिन्दी फिल्मों के पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का निधन हुआ था।
18-
1998 : सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 18वां शतक बनाकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था।
19-
2004 : अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय लिया था।
20-
2007 : वियतनाम के दक्षिणी शहर कैनथो में एक निमार्णाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की जान चली गई थी।
21-
2009 : फिलिपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में कैट्साना तूफान से 700 लोगों की जान चली गई थी।
22-
2014 : मेक्सिको के इगुआला में 43 छात्रों का एक साथ अपहरण कर लिया गया था।
Arun kumar baranwal