इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1999 में अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1739 : मुगल सम्राट मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे भारत का हिस्सा रहा अफगानिस्तान भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया था।
2-
1822 : नार्वे में गिरिजाघर में आग लगने से 122 लोगों की जान चली गई थी।
3-
1926 : हिमालय की गोद में बसे गढ़वाल में तेंदुए के बड़े आतंक का अंत हुआ। जिसे नौसिखिए शिकारियों ने नरभक्षी बना दिया था।
4-
1937 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर हास्य अभिनेत्री मनोरमा का जन्म हुआ था।
5-
1950 : ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी लिमिट को खत्म कर दिया गया था। इससे पहले हर व्यक्ति को पेट्रोल खरीदने के लिए राशन कार्ड दिया जाता था।
6-
1957 : आर्थिक राजधानी मुंबई में जनता बीमा पॉलिसी की शुरूआत हुई थी।
7-
1969 : अपोलो-10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर सकुशल वापस लौटे थे।
8-
1983 : जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की जान चली गई थी।
9-
1983 : बीजिंग ओलिंपिक खेलों में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार का जन्म हुआ था।
10-
1987 : श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा था।
11-
1991 : थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की जान चली गई थी।
12-
1998 : आॅस्ट्रेलिया में पहली बार ‘नेशनल सॉरी डे’ मनाया गया था।
13-
1999 : इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया था।
14-
1999 : भारत के सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया था।
15-
2000 : हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों को दक्षिणी लेबनान से चले जाने की घोषणा की थी।
16-
2002 : चीन का एक यात्री विमान समुद्र में गिर गया था, इस हादसे में 225 लोगों की जान चली गई थी।
17-
2007 : भारत और जर्मनी के बीच रक्षा समझौता हुआ था।
18-
2008 : उत्तर प्रदेश सरकार ने अनाज और खाद्य तेलों की स्टॉक सीमा तय करने के संबन्ध में अधिसूचना जारी की थी।
19-
2014 : नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
20-
2014 : उत्तर प्रदेश के चुरेब रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में 29 यात्रियों की जान चली गई थी।
21-
2017 : पंजाब के दो बार पुलिस महानिदेशक रहे के.पी.एस.गिल का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal