इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1945 में सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 26 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1498 : चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया था। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।
2-
1714 : स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
3-
1888 : मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ था।
4-
1894 : जर्मनी के कार्ल बेन्ज ने गैस से चलने वाले आटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया था।
5-
1906 : फ्रांस में पहली ग्रांड प्रिक्स मोटर रेस का आयोजन किया गया था।
6-
1918 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म हुआ था।
7-
1945 : सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।
8-
1947 : कनाडा के ग्यारहवें प्रधानमंत्री रिचर्ड बेनेट का निधन हुआ था।
9-
1949 : बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।
10-
1963 : अमेरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने पश्चिम जर्मनी के शहर बर्लिन भीड़ को संबोधित किया था।
11-
1974 : अमेरिका के ओहियो में सुपर मार्केट में खरीदारी के लिए पहली बार बार कोड का इस्तेमाल हुआ था।
12-
1976 : कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया था। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान पर धकेल दिया।
13-
1977 : एल्विस प्रेस्ली ने अमेरिका के इंडियाना में अपना आखिरी कॉन्सर्ट किया था।
14-
1982 : एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान गौरीशंकर मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
15-
1997 : हैरी पॉटर सीरीज की पहली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द फिलोसॉफर्स स्टोन’ पब्लिश हुई थी।
16-
1998 : माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज-98 रिलीज किया था। इसमें पहली बार एक्सटर्नल डिवाइस को कनेक्ट करने का आॅप्शन दिया गया था।
17-
2000 : आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश को टेस्ट टीम का दर्जा दिया था।
18-
2004 : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने पद से इस्तीफा दिया था और शुजात हुसैन नये कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने थे।
19-
2004 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता यश जौहर का निधन हुआ था।
20-
2012 : तत्कालीन वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसी साल 25 जुलाई को वे भारत के 13वें राष्ट्रपति बने थे।
Arun kumar baranwal