इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2005 में मुंबई में अभूतपूर्व बारिश से जनजीवन ठप्प हो गया था। लोग कई दिनों तक अपने घरों, दफ्तरों, फैक्टरियों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। इस दौरान एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1844 : भारत के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का जन्म हुआ था।
2-
1874 : महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और दलितों के हितैषी छत्रपति साहू महाराज का जन्म हुआ था।
3-
1876 : कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई थी।
4-
1945 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
5-
1951 : नीदरलैंड ने जर्मनी के साथ युद्ध खत्म किया था।
6-
1953 : कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में क्यूबा की क्रांति की शुरूआत हुई थी।
7-
1956 : मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया था।
8-
1965 : मालदीव को ब्रिटेन के कब्जे से स्वतंत्रता मिली थी।
9-
1974 : फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया था।
10-
1997 : श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट एशिया कप जीता था।
11-
1998 : महानतम महिला एथलीट जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से संन्यास लिया था।
12-
1999 : भारत ने करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर विजय पाई थी। ये युद्ध 3 मई 1999 को पाकिस्तानी घुसपैठ से लेकर 26 जुलाई 1999 को भारत के विजय दिवस तक करीब 84 दिन चला था।
13-
2002 : इंडोनेशिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के पुत्र को 15 वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी।
14-
2005 : मुंबई में अभूतपूर्व बरसात से जनजीवन ठप्प हो गया था। जिसमें एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
15-
2005 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शटल डिस्कवरी यान का प्रक्षेपण किया था।
16-
2004 : ईरान के विदेश मंत्री कमल करजई ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ गैस पाइप लाइन के प्रस्ताव पर वार्ता की थी।
17-
2007 : पाकिस्तान ने परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया था।
18-
2008 : यूरोपीय वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर एक और नए ग्रह की खोज की थी।
19-
2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में एक के बाद 21 धमाके हुए थे, जिसमें 56 लोग मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए थे।
20-
2012 : सीरिया में हिंसक घटनाओं में एक दिन में करीब 200 लोगों की जान चली गई थी।
21-
2013 : पाकिस्तान के पराचिनार में हुए बम विस्फोट में 57 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal