इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 26 अक्टूबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1947 में पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर कश्मीर के राजा हरि सिंह ने अपने राज्य को भारत में मिलाने का फैसला किया था। समझौते के बाद भारतीय सेना ने हमलावर पड़ोसी की सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इस लड़ाई में कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 26 अक्टूबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1890 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, समाजसेवी और कुशल राजनीतिज्ञ गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ था।
2-
1923 : भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राम प्रकाश गुप्ता का जन्म हुआ था।
3-
1934 : महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई थी।
4-
1947 : बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने भारत के साथ जाना तय किया था।
5-
1947 : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन का जन्म हुआ था।
6-
1955 : प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ था।
7-
1956 : हंगरी के नए प्रधानमंत्री इमरे नागी ने प्रदर्शनकारियों और सोवियत सेना के बीच जारी लड़ाई के तीसरे दिन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।
8-
1958 : अमेरिका के पहले जेट विमान बोइंग 707 को पैन अमेरिका वर्ल्ड एयरवेज के लिए सेवा में शामिल किया गया था।
9-
1971 : प्रसिद्ध साहित्यकार, उपन्यासकार एवं संपादिका प्रीति सिंह का जन्म हुआ था।
10-
1975 : राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले मिस्र के पहले राष्ट्रपति बने थे।
11-
1969 : चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आए थे।
12-
1976 : त्रिनिडाड एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
13-
1979 : दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति पार्क चुंग-ही की उनके पुराने मित्र और कोरियाई केंद्रीय गुप्तचर एजेंसी के प्रमुख किम जाए-क्यू ने हत्या कर दी थी।
14-
1981 : भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ था।
15-
1994 : 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इसराइल और जॉर्डन के बीच शांति संधि हुई थी।
16-
1998 : मध्य अमेरिका के मैक्सिको, होंडुरास और निकारागुआ में घातक तूफान से तीन हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी और हजारों लोग बेघर हो गए थे।
17-
1999 : उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की थी।
18-
2000 : प्रमुख क्रांतिकारी तथा लेखक मन्मथनाथ गुप्त का निधन हुआ था।
19-
2001 : जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की थी।
20-
2006 : भारत में महिलाओं को दहेज हिंसा के मामलों और घरेलू हिंसा से बचाने के लिए एक कानून पारित किया गया था।
21-
2007 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा था।
22-
2015 : उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान की हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की जान चली गई और 2,536 लोग घायल हो गए थे।
Arun kumar baranwal