इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 25 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। जाने-माने विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म आज के दिन 1916 में मथुरा में हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 25 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1340 : इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
2-
1524 : वास्कोडिगामा आखिरी बार पुर्तगाल के वायसराय बनकर भारत आए थे।
3-
1654 : इंग्लैंड और डेनमार्क ने व्यापार संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
4-
1974 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
5-
1984 : मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए थे।
6-
1985 : अकाली दल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।
7-
1914 : भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ था।
8-
1916 : प्रसिद्ध भारतीय विचारक, दार्शनिक और भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था।
9-
1920 : भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का जन्म हुआ था।
10-
1939 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ था।
11-
1989 : प्रसिद्ध साहित्यकार एवं स्वतंत्रता सेनानी सुदर्शन सिंह चक्र का निधन हुआ था।
12-
1990 : बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का निधन हुआ था।
13-
2008 : भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी की यूएन में मुलाकात हुई थी। जिसमें दोनों देश शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए राजी हुए थे।
14-
2008 : चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेनझोओ 7’ का प्रक्षेपण किया था।
15-
2009 : भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पांच हजार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का खुलासा किया था।
16-
2010 : हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार कन्हैयालाल नंदन का निधन हुआ था।
17-
2011 : नेपाल में एक निजी एयरलाइन का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें चालक दल समेत सभी 19 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
18-
2015 : सिंगापुर में प्रदूषण की वजह से स्कूलों को बंद करना पड़ा था।
19-
2018 : दुबई में महेंद्र सिंह धोनी ने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 200 वनडे मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बने थे।
20-
2020 : मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन कोरोना संक्रमण के कारण हो गया था।
21-
2020 : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अस्तित्व में आया था, जिसने भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली। इसे भारत के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों और चिकित्सा पेशेवरों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का अधिकार है।
Arun kumar baranwal