इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 25 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1611 में मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया था, जिसे इतिहास में नूरजहां के नाम से जाना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 25 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1611 : मुगल शासक जहांगीर ने मेहरून्निसा से निकाह किया जो इतिहास में नूरजहां के तौर पर जानी जाती हैं।
2-
1831 : प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग देहलवी का जन्म हुआ था।
3-
1877 : यात्रियों से भरा स्टीमर सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया। स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।
4-
1886 : देश के प्रख्यात वकील और शिक्षाविद रास बिहारी बोस का जन्म हुआ।
5-
1919 : जावा में केलट ज्वालामुखी फटने से 16 हजार से भी अधिक लोगों की जान चली गई थी।
6-
1961 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी ने देश के अंतरिक्ष अभियान की शुरूआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 1970 तक अमेरिका को चांद पर पहुंचाने का लक्ष्य रखा था।
7-
1963 : अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ्रीकी संघ का गठन किया था।
8-
1991 : इस्राइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला था।
9-
1995 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली थी।
10-
1998 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार लक्ष्मीकांत का निधन हुआ था।
11-
1998 : यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए थे।
12-
2003 : चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस का खिताब जीता था।
13-
2005 : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ सुनील दत्त का निधन हुआ था।
14-
2007 : श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी थी।
15-
2008 : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबॉट मंगल ग्रह पर उतरा था।
16-
2008 : भाजपा कर्नाटक विधानसभा की 110 सीट जीत कर दक्षिण के किसी राज्य में पहली बार सरकार बनाने में सफल हुई थी।
17-
2011 : ‘द ओपरा विनफ्रे शो’ की अंतिम कड़ी का प्रसारण किया गया था। सबसे लंबे समय तक प्रसारित हुए इस टेलीविजन कार्यक्रम ने ओपरा को अमेरिका की सबसे रईस और प्रभावी शख्सियत बना दिया था।
18-
2012 : प्रसिद्ध कवि एवं निबंधकार भगवत रावत का निधन हुआ था।
19-
2013 : जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था।
20-
2017 : फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने आॅनरेरी की डिग्री दी थी।
21-
2020 : अमेरिकी पुलिसकर्मी ने अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या कर दी थी। इसके बाद पूरी दुनिया में ब्लैक लाइव्स मैटर मूवमेंट शुरू हो गया था।
Arun kumar baranwal