इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 24 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2014 में भारत ने अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया था। अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया। देश-दुनिया के इतिहास में 24 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1688 : फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
2-
1726 : ईस्ट इंडिया कंपनी को बंबई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया था।
3-
1856 : हिन्दी खड़ी बोली और भारतेन्दु युग के उन्नायक प्रताप नारायण मिश्र का जन्म हुआ था।
4-
1859 : सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन हुआ था।
5-
1861 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रूस्तम कामा का जन्म हुआ था।
6-
1932 : डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में दलितों के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक समझौता हुआ था।
7-
1932 : बंगाल की क्रांतिकारी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनी थीं।
8-
1940 : भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का जन्म हुआ था।
9-
1950 : भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म हुआ था।
10-
1965 : यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता हुआ था।
11-
1971 : रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया था।
12-
1983 : पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी।
13-
1996 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
14-
2003 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया था।
15-
2005 : आईएईए ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया था।
16-
2006 : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री व मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना पद्मिनी का निधन हुआ था।
17-
2006 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया था।
18-
2007 : म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे थे।
19-
2008 : चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे।
20-
2008 : मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई संबन्धी याचिका खारिज की थी।
21-
2013 : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
22-
2014 : भारत ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा था।
Arun kumar baranwal