इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 24 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1963 में डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 24 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1206 : दिल्ली सल्तनत के पहले सुल्तान कुतबुद्दीन ऐबक की लाहौर में ताजपोशी हुई थी।
2-
1564 : भारत की वीरांगना महारानी दुर्गावती मुगलों से जंग के दौरान शहीद हुई थीं।
3-
1793 : फ्रांस ने पहली बार रिपब्लिकन संविधान अपनाया था।
4-
1812 : फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने साढ़े तीन लाख सेना के साथ रूस पर आक्रमण आरंभ किया था।
5-
1863 : प्रसिद्ध भारतीय लेखक, इतिहासकार, श्रेष्ठ वक्ता और विद्वान विश्वनाथ काशीनाथ राजवाडे का जन्म हुआ था।
6-
1881 : ओम जय जगदीश हरे आरती के रचयिता तथा हिन्दी, पंजाबी के प्रसिद्ध साहित्यकार और स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रद्धाराम शर्मा का निधन हुआ था।
7-
1885 : प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा कट्टर सिक्ख नेता तारा सिंह का जन्म हुआ था।
8-
1897 : प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का जन्म हुआ था।
9-
1904 : अमेरिकी गायक, अभिनेता और हास्य कलाकार फिल हैरिस का जन्म हुआ था।
10-
1961 : भारत के पहले स्वदेशी एचएफ 24 सुपरसोनिक लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी थी।
11-
1963 : डाक एवं टेलीग्राफ विभाग ने राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत की थी।
12-
1966 : मुंबई से न्यूयार्क जा रहा एयर इंडिया का विमान स्विट्जरलैंड के माउंट ब्लैंक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 117 लोगों की जान चली गई थी।
13-
1974 : भारतीय टीम लॉडर्स टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमट गई थी। यह टेस्ट में भारत का सबसे न्यूनतम स्कोर है।
14-
1975 : न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे पर विमान दुर्घटना में 113 लोगों की जान चली गई थी।
15-
1980 : भारत के चौथे राष्ट्रपति वीवी गिरि का निधन हुआ था।
16-
2006 : फिलीपीन्स में मौत की सजा को खत्म कर दिया गया था।
17-
2010 : जूलिया गिलार्ड आस्ट्रेलिया की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
18-
2010 : विंबलडन में टेनिस इतिहास का सबसे लंबा मैच 11 घंटे और 5 मिनट तक चला था। यह ऐतिहासिक मैच अमेरिका के जॉन इसनर और फ्रांस के निकोलस माहूत के बीच हुआ था।
19-
2012 : सऊदी अरब ने पहली बार ओलिंपिक में महिला खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दी थी।
20-
1990 : भारत ने थर्ड जनरेशन की पहली मिसाइल ‘नाग’ का परीक्षण किया था।
21-
2016 : ब्रिटेन के पीएम डेविड कैमरन ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
22-
2018 : तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोआन ने लगातार दूसरी बार तुर्की की सत्ता संभाली थी।
Arun kumar baranwal