इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 22 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1939 में नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 22 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1555 : मुगल बादशाह हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस घोषित किया था।
2-
1844 : येल यूनिवर्सिटी में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना हुई थी।
3-
1897 : चापेकर भाइयों, दामोदर और बालकृष्ण ने पुणे में एक ब्रिटिश अधिकारी की जान ले ली थी।
4-
1932 : दशकों तक प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अमरीश पुरी का जन्म हुआ था।
5-
1932 : भारत के प्रसिद्ध कवि जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’ का निधन हुआ था।
6-
1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की थी।
7-
1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया था।
8-
1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया था।
9-
1946 : इंग्लैंड और भारत के बीच लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ था।
10-
1950 : भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता टॉम आल्टर का जन्म हुआ था।
11-
1957 : तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया था।
12-
1981 : अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया था।
13-
1984 : लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी थी।
14-
1986 : अर्जेंटीना के फुटबाल खिलाड़ी दिएगो माराडोना ने इंग्लैंड के खिलाफ यादगार ‘हैंड आफ गॉड’ गोल किया था।
15-
1988 : बौद्ध भिक्षु, पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान तथा लेखक भदन्त आनन्द कौसल्यायन का निधन हुआ था।
16-
1994 : भारतीय फिल्मों के निर्माता-निर्देशक और अभिनेता एल. वी. प्रसाद का निधन हुआ था।
17-
2000 : प्रसिद्ध हिन्दी कवि केदारनाथ अग्रवाल का निधन हुआ था।
18-
2008 : उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने तेल की कीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया था।
19-
2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था।
20-
2014 : भारतीय फिल्मों के निर्माता-निर्देशक राम नारायणन का निधन हुआ था।
21-
2016 : भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने 20 उपग्रह लॉन्च कर इतिहास रचा था।
Arun kumar baranwal