इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 21 नवंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1947 में स्वतंत्रता के बाद प्रथम भारतीय डाक टिकट जारी किया गया था। ‘जय हिंद’ के नाम से जारी इस डाक टिकट पर बीचो-बीच लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर बनी थी, जबकि बार्ईं ओर अंग्रेजी में इसकी कीमत यानी साढ़े तीन आना लिखी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 21 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1517 : दिल्ली के शासक सिकंदर लोधी द्वितीय का निधन हुआ था।
2-
1872 : राजस्थानी कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म हुआ था।
3-
1877 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व के सामने पहला फोनोग्राफ पेश किया था।
4-
1899 : कांग्रेस के प्रमुख नेता तथा आधुनिक उड़ीसा के निमार्ताओं में से एक हरे कृष्ण मेहताब का जन्म हुआ था।
5-
1916 : परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक नायक यदुनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
6-
1921 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, अधिवक्ता और राजनीतिज्ञ अविनाशलिंगम चेट्टियार का निधन हुआ था।
7-
1921 : प्रिंस आफ वेल्स बंबई पहुंचे और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल की थी।
8-
1941 : गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जन्म हुआ था।
9-
1947 : स्वतंत्रता के बाद साढ़े तीन आने कीमत का प्रथम भारतीय डाक टिकट ‘जय हिन्द’ जारी किया गया था।
10-
1962 : भारत-चीन सीमा विवाद में चीन ने संघर्षविराम की घोषणा की थी।
11-
1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।
12-
1970 : प्रसिद्ध भारतीय भौतिक विज्ञानी सीवी रमन का निधन हुआ था।
13-
2005 : रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने थे।
14-
2006 : भारत और चीन ने नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में साझा सहयोग बढ़ाने का फैसला किया था।
15-
2007 : पेप्सिको की चेयरमैन इंदिरा नूई को अमेरिकी इंडियन बिजनेस काउंसिल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।
16-
2008 : प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत की आर्थिक विकास दर 8 प्रतिशत रहने की संभावना जताई थी।
17-
2019 : महिन्दा राजपक्षे ने तीसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
18-
2019 : स्वीडन की 17 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित की गई थीं।
19-
2021 : मशहूर पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का निधन हुआ था।
20-
2021 : भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने युगांडा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता था।
Arun kumar baranwal