इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 20 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1955 में पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1815 : यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, आस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया था।
2-
1829 : रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया था।
3-
1866 : अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।
4-
1910 : रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तालस्ताय का निधन निमोनिया के कारण हुआ था।
5-
1917 : कलकत्ता में बोस रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई थी।
6-
1945 : जर्मनी के शहर न्यूरेम्बर्ग में 20 नाजी नेताओं के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हुई थी। सभी पर युद्ध अपराध के आरोप लगाए गए थे।
7-
1955 : पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया था।
8-
1975 : 39 वर्षों तक स्पेन पर शासन करने वाले तानाशाह जनरल फ्रांसिस्को फ्रैंको का निधन हुआ था।
9-
1984 : अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में इंकलाब के साथ रूमानियत का रंग घोलने वाले मशहूर शायर फैज अहमद फैज का निधन हुआ था।
10-
1985 : बिल गेट्स ने विंडोज-1 आपरेटिंग सिस्टम को बाजार में उतारा था।
11-
1989 : फ्रीस्टाइल पहलवानी में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की पहलवान बबीता फोगाट का जन्म हुआ था।
12-
1995 : ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था।
13-
1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया फ्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया था।
14-
2002 : अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से करीब 150 मील दूर बहामा जा रहा प्रेस्टीज तेल टैंकर पानी में डूब गया था।
15-
2007 : पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था।
16-
2009 : बहुमुखी प्रतिभाशाली विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का निधन हुआ था।
17-
2014 : भारत की प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर का निधन हुआ था।
18-
2015 : अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की जान ले ली गई थी।
19-
2016 : पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज खिताब जीता था।
20-
2017 : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा आॅल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal