इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 20 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1877 में मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस को लोगों के लिए खोला गया था। निर्माण के समय इसका नाम विक्टोरिया टर्मिनस था, लेकिन 1996 में इसका नाम बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 20 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1756 : नवाब सिराजुद्दौला के सैनिकों ने ब्रिटिश सैनिकों को फोर्ट विलियम के तहखाने में कैद किया था।
2-
1837 : क्वीन विक्टोरिया मात्र 18 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी बनी थीं। वह 1901 तक इस पद पर आसीन रहीं।
3-
1858 : ग्वालियर पर ब्रिटिश सेना का कब्जा हुआ और इसी साथ ही सिपाही विद्रोह का अंत हो गया था।
4-
1869 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और किर्लोस्कर समूह के संस्थापक लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का जन्म हुआ था।
5-
1877 : अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने कनाडा के ओंटारियो में दुनिया की पहली वाणिज्यिक टेलीफोन सेवा शुरू की थी।
6-
1887 : मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस लोगों के लिए खुला था। जिसका बदलकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनस कर दिया गया, जो आज देश का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है।
7-
1895 : कैरोलिना विलर्ड बाल्डविन ने कॉर्नेल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी। किसी अमेरिकी यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाली वे पहली महिला थीं।
8-
1916 : पुणे में एस. एन. डी. टी. महिला विश्विविद्यालय की स्थापना की गई थी।
9-
1976 : अपने राजदूत की हत्या के बाद अमेरिका ने लेबनान से सैकड़ों नागरिकों को वहां से निकाला था।
10-
1990 : ईरान में आये भूकंप से लगभग 40 हजार लोगों की जान चली गई थी।
11-
1991 : बर्लिन को फिर से जर्मनी की राजधानी बनाने के लिए संसद में मतदान हुआ था।
12-
1994 : ईरान की मस्जिद में बम विस्फोट में 70 लोगों की जान चली गई थी।
13-
1998 : विश्वनाथन आनंद ने ब्लादिमीर कैमनिक को हराकर 5वां फ्रैंकफर्ट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट जीता था।
14-
1999 : आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल खेला गया था। जिसमें आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर खिताब जीता था।
15-
2000 : काहिरा में समूह-15 देशों का 10वां शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ था।
16-
2001 : जनरल परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।
17-
2002 : पाकिस्तान ने अशरफ जहांगीर काजी को अमेरिका में अपना नया राजदूत नियुक्त किया था।
18-
2002 : अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक रूप से बीमार अपराधियों की फांसी की सजा पर रोक लगाई थी।
19-
2005 : रूस का मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था।
20-
2006 : जापान ने अपनी सेनाओं को इराक से वापस बुलाने का निर्णय लिया था।
21-
2014 : प्रख्यात कवि केदारनाथ सिंह को ज्ञानपीठ पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी।
22-
2019 : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन से मुलाकात की थी।
Arun kumar baranwal