इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 20 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1997 में भारत और बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी जल बंटवारे का समझौता हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 20 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1296 : अलाउद्दीन खिलजी ने स्वयं को दिल्ली का सुल्तान घोषित किया था।
2-
1654 : आंग्ल-पुर्तगाल संधि के तहत पुर्तगाल इंग्लैंड के अधीन हुआ था।
3-
1810 : बोगोटा, न्यू ग्रेनेडा के नागरिकों ने खुद को स्पेन से अलग कर स्वतंत्र घोषित किया था।
4-
1847 : जर्मनी के खगोलशास्त्री थियोडोर ने धूमकेतु ब्रोरसेन-मेटकॉफ की खोज की थी।
5-
1903 : फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बाजार में उतारी थी।
6-
1919 : माउंट एवरेस्ट को सबसे पहले फतह करने वाले सर एडमंड हिलेरी का जन्म हुआ था।
7-
1921 : प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय संगीतकार तथा तबला वादक समता प्रसाद का जन्म हुआ था।
8-
1929 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेंद्र कुमार का जन्म हुआ था।
9-
1944 : तानाशाह हिटलर पूर्वी प्रशिया के रास्टेनबर्ग स्थित अपने मुख्यालय में हुए बम विस्फोट में बाल-बाल बचे थे।
10-
1950 : बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का जन्म हुआ था।
11-
1951 : जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला प्रथम यरुशलम में हमले में मारे गये थे।
12-
1956 : फ्रांस ने ट्यूनीशिया को स्वतंत्र देश घोषित किया था।
13-
1965 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का निधन हुआ था।
14-
1969 : अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का जन्म हुआ था।
15-
1972 : भारती फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका गीता दत्त का निधन हुआ था।
16-
1974 : तुर्की के हजारों सैनिकों ने ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही बातचीत के विफल रहने पर उत्तरी साइप्रस पर हमला कर दिया था।
17-
1996 : भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का निधन हुआ था।
18-
1997 : भारत-बांग्लादेश के बीच तीस्ता नदी जल बंटवारे का समझौता हुआ था।
19-
2002 : उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई थी।
20-
2005 : कनाडा में समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी मिली थी। वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बना।
21-
2007 : पाकिस्तान के शीर्ष न्यायालय ने मुशर्रफ सरकार द्वारा बर्खास्त मुख्य न्यायाधीश इफ्तिखार चौधरी की पद पर दोबारा बहाली का फैसला सुनाया था।
22-
2008 : अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडलिजा राइस ने भारतीय अमेरिकी डॉक्टर जयंत पाटिल के प्रत्यर्पण को मंजूरी दी थी।
Arun kumar baranwal