इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 19 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2008 को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में चर्चित मुठभेड़ हुई थी। जिसमें इंडियन मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए थे और दिल्ली पुलिस के निरीक्षक मोहन चंद शर्मा शहीद हो गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 19 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1888 : विश्व का पहला ब्यूटी कॉन्टेस्ट बेल्जियम में शुरू किया गया था।
2-
1891 : विलियम शेक्सपियर के विश्व प्रसिद्ध नाटक ‘मर्चेंट आफ वेनिस’ का पहली बार मैनचेस्टर में मंचन किया गया था।
3-
1893 : न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया था।
4-
1907 : पहली बार इतिहास में कृत्रिम तेल का निर्माण हुआ था। इस नये पदार्थ का आविष्कार स्कॉटलैंड के रसायनशास्त्री जेम्स यांग ने किया था।
5-
1936 : हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध विद्वान विष्णुनारायण भातखंडे का निधन हुआ था।
6-
1952 : हॉलीवुड फिल्मों के स्टार चार्ली चैपलिन को अमेरिका वापस आने से रोक दिया गया था।
7-
1955 : अर्जेंटीना की सेना और नौसेना द्वारा विद्रोह के बाद राष्ट्रपति जुआन पेरोन को सत्ता से हटा दिया गया था।
8-
1957 : अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
9-
1958 : भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता लकी अली का जन्म हुआ था।
10-
1965 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जरिए अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स का जन्म हुआ था।
11-
1983 : ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स और नेविस स्वतंत्र हुए थे।
12-
1988 : इजराइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजॉन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था।
13-
1991 : इटली के आलप्स पर्वतों के बीच बर्फ में पड़ा करीब 5000 साल पुराना प्राकृतिक ममी मिला था।
14-
1996 : एलिजा इजेत्बोगोविक युद्ध के बाद बोस्निया के पहले राष्ट्रपति बने थे।
15-
1996 : ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार के बीच शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
16-
2000 : भारत की कर्णम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था।
17-
2006 : थाईलैंड में सेना ने सरकार का तख्ता पलट दिया था और जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने थे।
18-
2007 : भारत के युवराज सिंह ने डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मैच में ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाकर 12 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया था।
19-
2008 : दिल्ली के बटला हाउस में पुलिस के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ हुई थी। जिसमें दो आतंकी ढेर हो गए थे, जबकि पुलिस निरीक्षक मोहनचंद शर्मा शहीद हो गए थे।
20-
2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर अंकुश लगाने के इरादे से शुरू किए गए सलवा जुडूम अभियान पर रोक लगाई थी।
21-
2013 : प्रसिद्ध लेखिका सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री सरस्वती प्रसाद का निधन हुआ था।
22-
2014 : एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरू हुई थी।
Arun kumar baranwal