इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 19 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1969 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था। देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1553 : 15 वर्षीय लेडी जेन ग्रे को नौ दिनों के बाद इंग्लैंड की महारानी के रूप में अपदस्थ किया गया था।
2-
1763 : ब्रिटिश सेना ने बंगाल के शासक मीर कासिम को पश्चिम बंगाल के कटवा क्षेत्र में पराजित किया था।
3-
1814 : रिवॉल्वर का आविष्कार करने वाले सैमुअल कोल्ट का जन्म हुआ था।
4-
1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म यूपी के फैजाबाद में हुआ था।
5-
1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
6-
1870 : फ्रांस ने प्रशिया के खिलाफ युद्व की घोषणा की थी।
7-
1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चलाई गई थी। इससे पहले दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
8-
1940 : जर्मन तानाशाह हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था।
9-
1941 : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने ‘वी फॉर विक्टरी’ अभियान शुरू किया था।
10-
1943 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 500 सहयोगी सेनाओं ने रोम पर आक्रमण किया था।
11-
1965 : दक्षिण कोरिया के पहले राष्ट्रपति सिंगमन री का निधन निर्वासन के दौरान हुआ था।
12-
1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्म स्ट्रान्ग और बज आल्ड्रिन ने चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की थी।
13-
1969 : भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था।
14-
1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया था।
15-
2001 : नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।
16-
2001 : अफगानिस्तान में ताश, लिपस्टिक, नाखून पालिश और शतरंज सहित 30 वस्तुओं का आयात प्रतिबंधित किया गया था।
17-
2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
18-
2004 : एरियन-5 दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर फ्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना हुआ था।
19-
2005 : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था।
20-
2008 : अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया था।
Arun kumar baranwal