इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2016 में जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के मुख्यालय पर दहशतगर्दों ने हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1615 : थॉमस रो इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे थे।
2-
1808 : शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया था।
3-
1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था, इस आपदा में 12 हजार लोगों की जान चली गई थी।
4-
1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू किया गया था।
5-
1899 : बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक राजनारायण बोस का निधन हुआ था।
6-
1900 : मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री और छठे गवर्नर जनरल शिवसागर रामगुलाम का जन्म हुआ था।
7-
1906 : हास्य रचनाओं के महाकवि काका हाथरसी का जन्म हुआ था।
8-
1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला था।
9-
1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से कम से कम ढाई सौ लोगों की जान चली गई थी।
10-
1950 : भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री शबाना आजमी का जन्म हुआ था।
11-
1958 : भारत रत्न से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री भगवान दास का निधन हुआ था।
12-
1967 : नागालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था।
13-
1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बंबई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया था।
14-
1987 : अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने घोषणा की थी कि आने वाले कुछ सालों में 1000 परमाणु मिसाइलें खत्म कर दी जाएंगी।
15-
1997 : ओजोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बंद करने का निर्णय लिया था।
16-
2002 : गैंगस्टर अबू सलेम को पुर्तगाल में गिरफ्तार किया गया था।
17-
2002 : मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार शिवाजी सावंत का निधन हुआ था।
18-
2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू की गई थी।
19-
2004 : अमेरिका ने भारत पर कमर्शियल स्पेस प्रोग्राम और न्यूक्लियर पावर फेसिलिटी पर लगी एक्सपोर्ट पाबंदी हटा ली थी।
20-
2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना के मुख्यालय पर आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 19 जवान शहीद हो गए थे।
21-
2019 : भारत सरकार ने ई-सिगरेट्स के प्रोडक्शन, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, सेल और स्टोरेज पर प्रतिबंध लगाया था।
Arun kumar baranwal