इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 2017 में भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की परंपरा को आगे बढ़ाया था। हरियाणा के सोनीपत में जन्मी मानुषी ने 17 साल बाद यह खिताब देश के नाम किया था। देश-दुनिया के इतिहास में 18 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1727 : महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की थी। इस शहर के वास्तुकार बंगाल के विद्यासागर चक्रवर्ती थे।
2-
1738 : फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौता हुआ था।
3-
1772 : पेशवा माधव राव प्रथम का निधन हुआ था और उनके स्थान पर उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली थी।
4-
1901 : प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक वी. शांताराम का जन्म हुआ था।
5-
1910 : देश के प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त का जन्म हुआ था।
6-
1918 : उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
7-
1928 : पहली बार वॉल्ट डिज्नी कंपनी का मैस्कॉट स्टीमबोट विली नजर आया था। जिसका नाम मिकी माउस पड़ गया।
8-
1948 : बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर नारायणी के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग नदी में डूब गए थे।
9-
1959 : विमानवाहक पोत एचएमएस हर्मुज को ब्रिटिश रॉयल नेवी में शामिल किया गया था। जिसे 1984 में सेवामुक्त करके भारत को बेच दिया गया था। 1987 में इसे आईएनएस विराट के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जहां इसने 30 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं।
10-
1963 : अमेरिकी टेलीफोन कंपनी बेल सिस्टम्स ने बटन डायलिंग पैड वाला टेलीफोन बनाया था।
11-
1972 : ‘इंडियन बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ’ ने रॉयल बंगाल टाइगर को भारत के राष्ट्रीय पशु के तौर पर स्वीकार किया था।
12-
1976 : स्पेन की संसद ने 37 बरस की तानाशाही के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
13-
1978 : दक्षिण अफ्रीका के गुयाना में एक धार्मिक समुदाय पीपुल्स टैंपल क्रिश्चियन चर्च के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली थी। शीतल पेय में जहर डालकर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
14-
1989 : लगभग 50 हजार लोगों ने बुल्गारिया के सोफिया में राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन किया था।
15-
1991 : चार साल से बंधक बनाए गए ब्रितानी चर्च के दूत टेरी वेट को इस्लामी चरमपंथियों ने रिहा किया था।
16-
1994 : फलस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता प्रदान की थी।
17-
2008 : केंद्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय लिया था।
18-
2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजा था।
20-
2017 : भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
20-
2017 : अशोक चक्र से सम्मानित भारतीय वायु सेना के शहीद गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal