इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1974 में भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण किया था। इस परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया था। परीक्षण को ‘स्माइलिंग बुद्धा’ नाम दिया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 18 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1778 : जेम्स कुक ने ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज की और इसे ‘सेंडविच आइलैंड’ का नाम दिया था।
2-
1842 : महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म हुआ था।
3-
1848 : जर्मनी में पहली नेशनल एसेंबली का उद्घाटन किया गया था।
4-
1896 : पहली बार एक्सरे मशीन का प्रदर्शन किया गया था।
5-
1912 : पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज हुई थी।
6-
1933 : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का जन्म हुआ था।
7-
1947 : देश के मशहूर अभिनेता एवं गायक कुंदन लाल सहगल का निधन हुआ था।
8-
1950 : उत्तरी एटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर करने के एक साल बाद विश्व के 12 देशों ने अमेरिका और यूरोप की रक्षा के लिए एक स्थाई संगठन पर सहमति दी थी।
9-
1966 : भारत के सुप्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी पंचानन माहेश्वरी का निधन हुआ था।
10-
1974 : राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया था।
11-
1991 : चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी थी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया था।
12-
2006 : नेपाल नरेश को ‘कर’ के दायरे में लाया गया था।
13-
2007 : कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर वायेव का कार्यकाल असीमित समय के लिए बढ़ा दिया गया था।
14-
2009 : श्रीलंका की सरकार ने 25 साल से तमिल विद्रोहियों के साथ हो रही जंग खत्म होने का ऐलान किया था। सेना ने देश के उत्तरी हिस्से पर कब्जा किया और लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरन को मार गिराया था।
15-
1994 : गाजा पट्टी क्षेत्र से अंतिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू हो गया था।
16-
2004 : इस्रायल के राफा विस्थापित कैंप में इस्रायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार दिया था।
17-
2008 : भारतीय मूल के लेखक इन्द्रा सिन्हा को उनकी किताब एनिमल पीपुल के लिए कामनवेल्थ सम्मान प्रदान किया गया था।
18-
2008 : गायक नितिन मुकेश को मध्य प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किया था।
19-
2012 : प्रसिद्ध धार्मिक गुरु जय गुरुदेव का निधन हुआ था।
20-
2017 : हिन्दी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रीमा लागू का निधन हुआ था।
21-
2017 : पूर्व पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री अनिल माधब दवे का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal