इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1946 में डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1576 : अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ था।
2-
1758 : फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली थी, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था।
3-
1812 : अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
4-
1815 : वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा था।
5-
1817 : नेपाल के पहले राणा प्रधानमन्त्री तथा राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर का जन्म हुआ था।
6-
1858 : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं।
7-
1887 : भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ तथा आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म हुआ था।
8-
1931 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5वें सरसंघचालक केएस सुदर्शन का जन्म छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में हुआ था।
9-
1940 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की गई थी।
10-
1941 : तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
11-
1946 : डॉ. राम मनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन के खिलाफ पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
12-
1956 : हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ था।
13-
1972 : ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की जान चली गई थी।
14-
1974 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन हुआ था।
15-
1979 : अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
16-
1987 : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के आलराउंडर मोईन अली का जन्म बर्मिंघम में हुआ था।
17-
1987 : एमएस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड पुरस्कार मिला था।
18-
2002 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन हुआ था।
19-
2008 : फार्मा कंपनी रैनबैक्सी ने अमेरिका की कंपनी फाइजर के साथ पेटेंट विवाद को समझौते के तहत हल किया था।
20-
2008 : वियतनाम ने विश्व बाजार में आपूर्ति की स्थिति में सुधार के लिए चावल के निर्यात पर लगी पाबंदी हटाई थी।
21-
2009 : प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर खां का निधन हुआ था।
22-
2009 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पानी की तलाश में विशेष टोही यान चांद पर भेजा था।
Arun kumar baranwal