इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1947 में ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट ने मंजूरी दी थी। इसी में भारत की आजादी की तारीख 15 अगस्त 1947 तय की गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 18 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1290 : इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया था।
2-
1630 : स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया था।
3-
1743 : साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क जनरल में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ था।
4-
1781 : ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हर्शेल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया था।
5-
1872 : ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया था। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
6-
1918 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था।
7-
1935 : सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म हुआ था।
8-
1947 : ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दी गई थी।
9-
1955 : परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया था।
10-
1968 : कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई थी।
11-
1976 : ओलिंपिक खेलों में पहली बार किसी जिम्नास्ट को परफेक्ट-10 स्कोर मिला था। रोमानिया की जिम्नास्ट नादिया कोमानेसी को 10 में से 10 अंक दिए गए थे।
12-
1980 : पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया था।
13-
1982 : भारत की बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री एवं मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था।
14-
1996 : भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था।
15-
2002 : एशियाई विकास बैंक ने सड़कों के सुधार के लिए छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की थी।
16-
2007 : भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को कांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।
17-
2010 : केरल के प्रोफेसर जोसफ पर आठ लोगों ने हमला किया और उन पर इस्लाम के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके हाथ काट डाले थे।
18-
2012 : किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया था।
19-
2012 : भारत फिल्मों के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन मुंबई हुआ था।
20-
2016 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन हुआ था।
21-
2017 : प्रसिद्ध कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal