इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 18 अक्टूबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2004 में तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था। हाथी दांत के लिए सैकड़ों हाथियों की जान लेने वाला और करोड़ों के चंदन की तस्करी करने वाला वीरप्पन कई दशकों तक सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना रहा। देश-दुनिया के इतिहास में 18 अक्टूबरकी तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1386 : जर्मनी के सबसे पुराने हीडलबर्ग विश्वविद्यालय की स्थापना की गई थी।
2-
1564 : इंग्लैंड के नौसैनिक कमांडर जॉन हॉकिन्स ने दूसरी बार अमेरिका की यात्रा शुरू की थी।
3-
1867 : रूस के अलास्का क्षेत्र को खरीदने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री विलियम सिवार्ड द्वारा किए गए करार को मंजूरी दी गई और राजधानी सितका में अमेरिकी ध्वज फहराया गया था।
4-
1892 : अमेरिका में शिकागो से न्यूयॉर्क के बीच पहली लंबी दूरी की वाणिज्यिक फोन लाइन को शुरू किया गया था।
5-
1922 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कंपनी लिमिटेड की स्थापना की गई थी।, जिसने 1927 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन यानी बीबीसी का स्थान लिया था।
6-
1931 : अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस अल्वा एडिसन का निधन न्यूजर्सी में हुआ था।
7-
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी से चेकोस्लोवाकिया की स्वतंत्रता के लिये सोवियत संघ ने लड़ाई शुरू की थी।
8-
1954 : टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया था।
9-
1956 : विश्व की जानी-मानी महिला टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा का जन्म प्राग में हुआ था।
10-
1963 : लॉर्ड होम को कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व के लिए चली उठापटक के बाद ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुना गया था।
11-
1967 : शुक्र ग्रह पर सफलतापूर्वक पहुंचे सोवियत संघ के पहले अंतरिक्ष यान के मिशन का समापन हुआ था। वेनेरा-4 नाम के इस यान का मिशन 127 दिन चला था।
12-
1972 : बहुउद्दश्यीय हेलीकॉप्टर एसए 315 ने बेंगलूर की परीक्षण उड़ान भरी थी।
13-
1980 : पहली हिमालय कार रैली को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम से रवाना किया गया था।
14-
1989 : पूर्वी जर्मनी के कम्युनिस्ट नेता एरिक होनेकर को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते राष्ट्र प्रमुख का पद छोड़ना पड़ा था।
15-
1991 : दक्षिण पश्चिम एशिया और दक्षिणी पूर्वी यूरोप के मुहाने पर स्थित अजरबैजान ने तत्कालीन सोवियत रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की थी।
16-
1995 : कोलंबिया के काटार्जेना में गुट निरपेक्ष देशों का 11 वां शिखर सम्मेलन प्रारंभ हुआ था।
17-
1998 : भारत और पाकिस्तान परमाणु हथियार के खतरे को रोकने पर सहमत हुए थे।
18-
2004 : कुख्यात दस्यु सरगना और तस्कर वीरप्पन को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था।
19-
2007 : आठ वर्ष के निर्वासन के बाद बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान लौटीं और कुछ ही घंटे के भीतर कराची में उनके काफिले पर बम से हमला किया गया था।
20-
2018 : कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal