इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 दिसंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2014 में अमेरिका और क्यूबा ने दशकों से टूटे कूटनीतिक संबंधों को बहाल करने की घोषणा की थी। देश-दुनिया के इतिहास में 17 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1398 : मंगोल सम्राट तैमूर लंग ने दिल्ली पर कब्जा किया था।
2-
1556 : बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि रहीम का जन्म हुआ था।
3-
1715 : सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरदासपुर में मुगलों के सामने हथियार डाले थे।
4-
1718 : फ्रांस, ब्रिटेन और आस्ट्रिया ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
5-
1807 : तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट ने मीलान का ऐतिहासिक आदेश जारी किया था।
6-
1903 : राइट बंधुओं ने ‘द फ्लायर’ नामक विमान पहली बार उड़ाया था, 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
7-
1905 : भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश और प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति मुहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म हुआ था।
8-
1925 : सोवियत संघ और तुर्की ने एक-दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किये थे।
9-
1927 : देश के प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी को ब्रिटिश सरकार ने गोंडा जेल में फांसी पर लटका दिया था।
10-
1927 : ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के पहले मैच में शतक बनाया था।
11-
1928 : क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरु ने अंग्रेजों के पुलिस अधिकारी जॉन पी. सांडर्स को गोली मार दी थी।
12-
1933 : क्रिकेटर लाला अमरनाथ ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक बनाया था।
13-
1940 : महात्मा गांधी ने सत्याग्रह आंदोलन स्थगित कर दिया था।
14-
1970 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया था।
15-
1972 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म हुआ था।
16-
1998 : अमेरिकी और ब्रिटिश बमवर्षकों ने ‘आपरेशन डेजर्ट फाक्स’ के तहत इराक पर भारी बमबारी की थी।
17-
2002 : तुर्की ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का समर्थन किया था।
18-
1902 : इटली के प्रसिद्ध आविष्कारक गुग्लिल्मो मार्कोनी ने पहला रेडियो स्टेशन बनाया था।
19-
2008 : केंद्र सरकार ने शासन बलों के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की थी।
20-
2011 : उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल का निधन हुआ था।
21-
2014 : अमेरिका और क्यूबा ने दशकों से टूटे कूटनीतिक संबंधों को फिर से बहाल करने की घोषणा की थी।
Arun kumar baranwal