इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1950 में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी का जन्म हुआ था। देश-दुनिया के इतिहास में 17 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1872 : भारत की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानी वामनराव बलिराम लाखे का जन्म हुआ था।
2-
1879 : तमिल स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता ईवी रामास्वामी नायकर का जन्म हुआ था।
3-
1915 : भारत के प्रसिद्ध चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ था।
4-
1929 : प्रसिद्ध शिक्षा शास्री और अमर चित्रकथा के संस्थापक अनंत पै का जन्म हुआ था।
5-
1930 : भारत के प्रसिद्ध वायलिन लालगुड़ी जयरमण का जन्म हुआ था।
6-
1948 : हैदराबाद रियासत का भारत में विलय किया गया था।
7-
1949 : दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कषगम की स्थापना हुई थी।
8-
1950 : भारत के प्रसिद्ध राजनेता और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म हुआ था।
9-
1956 : भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन किया गया था।
10-
1957 : मलेशिया को संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल किया गया था।
11-
1974 : बांग्लादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए थे।
12-
1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर की पहल पर पश्चिम एशिया में शांति के लिए मिस्र और जार्डन के बीच कैंप डेविड समझौता हुआ था।
13-
1982 : भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया था।
14-
1983 : अमेरिका में पहली बार वेनेसा विलियम्स नाम की अश्वेत महिला ने मिस प्रतियोगिता जीती थी। लेकिन उन्हें बाद में यह खिताब लौटा देना पड़ा था।
15-
1986 : भारत के क्रिकेट खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन का जन्म हुआ था।
16-
2004 : यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया था।
17-
2006 : भारतीय वायुसेना की स्पेशल फोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना हुई थी।
18-
2006 : प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने क्यूबा के अस्वस्थ राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो से मुलाकात की थी।
19-
2017 : पी.वी. सिंधु कोरिया ओपन सुपर सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनी थीं।
20-
2020 : लोकसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य विधेयक-2020, कृषक कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी थी।
Arun kumar baranwal