इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2010 में भारत के मुक्केबाजों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए थे। देश-दुनिया के इतिहास में 17 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1749 : दुनिया के प्रसिद्ध वैज्ञानिक एडवर्ड जेनर का जन्म हुआ था। उन्होंने चेचक के टीके का आविष्कार किया था।
2-
1769 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के कपड़ा उद्योग को बर्बाद करने के लिए बुनकरों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे।
3-
1792 : 24 लोगों ने मिलकर न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत की थी।
4-
1865 : विश्व संचार दिवस मनाने की शुरूआत हुई थी।
5-
1951 : देश के मशहूर गजल गायक पंकज उधास का जन्म हुआ था।
6-
1953 : हिंदी सिनेमा की चरित्र अभिनेत्री प्रीति गांगुली का जन्म हुआ था।
7-
1975 : जापान की जुनको तैबेई माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बनी थीं।
8-
1978 : मशहूर कॉमेडियन चार्ली चैपलिन का चुराया हुआ ताबूत खोज लिया गया। चार्ली की मौत के बाद दफनाए गए ताबूत को दो चोरों ने खोद कर चुरा लिया। उसके बदले में उनके परिवार से चार लाख पाउंड की मांग की थी।
9-
1987 : भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था।
10-
2000 : रूसी संसद के ऊपरी सदन फेडरलिस्ट्स ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि की मंजूरी प्रदान की थी।
11-
2002 : पाकिस्तान में मृत अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का शव कब्रिस्तान से बरामद हुआ था।
12-
2004 : अमेरिका का मेसाचुसेट्स समलैंगिक शादी को मान्यता देने वाला पहला राज्य बना था।
13-
2007 : भारत-पाकिस्तान समग्र वार्ता का चौथा दौर रावलपिंडी में शुरू हुआ था।
14-
2008 : बिहार के परिवहन मंत्री रामानन्द प्रताप सिंह ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था।
15-
2008 : तालिबानी आतंकवादियों ने पाकिस्तान के राजदूत तारिक अजीजुद्दीन को रिहा किया था।
16-
2010 : भारतीय बॉक्सरों ने कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के सभी छह स्वर्ण पदक जीत लिए थे।
17-
2010 : देश के सबसे पुराने पारंपरिक खेल कबड्डी को बढ़ावा ने के लिए पंजाब सरकार ने कबड्डी विश्वकप का आयोजन करने की घोषणा की थी।
18-
2010 : भारत ने उड़ीसा के वीलर्स द्वीप स्थित इंटिग्रेटेड टेस्ट रेंज से परमाणु हमला करने में सक्षम 'अग्नि-2' प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया।
19-
2014 : भारत के प्रसिद्ध होटल उद्योगपति तथा ‘होटल लीला समूह’ के संस्थापक सी. पी. कृष्णन नायर का निधन हुआ था।
20-
2018 : बीएस येदियुरप्पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Arun kumar baranwal