इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 17 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 1948 में महिलाओं को प्रशासनिक और पुलिस सेवा सहित तमाम सार्वजनिक सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में भाग लेने की पात्रता मिली थी। देश-दुनिया के इतिहास में 17 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1489 : निजाम खान को सिकंदर शाह लोदी द्वितीय के नाम से दिल्ली का सुल्तान घोषित किया गया था।
2-
1549 : यूरोपीय देश बेल्जियम के घेंट इलाके से यहूदियों को निकाला गया था।
3-
1712 : इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
4-
1850 : हार्वर्ड वेधशाला ने तारे का पहला फोटोग्राफ लिया था।
5-
1893 : इंग्लैंड के खिलाड़ी आर्थर श्रेव्सबरी टेस्ट में 1000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
6-
1917 : किंग जॉर्ज ने ब्रिटिश राजघराने का नाम सैक्स कोबुर्ग एंड गोथा से बदलकर ‘विंडसर’ कर दिया था।
7-
1923 : भारत के 5वें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद की पत्नी बेगम आबिदा अहमद का जन्म हुआ था।
8-
1929 : सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए थे।
9-
1936 : स्पेन में सिविल वॉर की शुरूआत हुई, जो 3 साल तक चलता रहा।
10-
1943 : ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स ने जर्मनी के पीनमुंदे रॉकेट बेस पर हमला किया था।
11-
1947 : भारतीय टाइटैनिक कहा जाने वाला यात्री जहाज एसएस रामदास समुद्री तूफान की चपेट में आकर डूब गया था। इस हादसे में जहाज में सवार 713 यात्रियों में से 690 लोगों की जान चली गई थी।
12-
1948 : भारत में महिलाओं को प्रशासनिक और पुलिस सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवाओं में भर्ती होने की पात्रता मिली थी।
13-
1950 : पंजाब के पठानकोट शहर के पास भारत का पहला यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
14-
1987 : ईरान और फ्रांस के बीच राजनयिक संबंध समाप्त हो गए थे।
15-
1992 : भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फिल्म निर्माता कानन देवी का निधन हुआ था।
16-
1995 : फोर्ब्स पत्रिका ने माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स को दुनिया का सबसे अमीर आदमी घोषित किया था।
17-
1996 : तमिलनाडु के तत्कालीन मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि ने मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया था।
18-
2005 : भारतीय रिजर्व बैंक के 14वें गवर्नर आई. जी. पटेल का निधन हुआ था।
19-
2006 : अंतरिक्ष यान डिस्कवरी अपनी 13 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर कैप कैनबरा के स्पेस सेंटर में सकुशल उतरा था।
20-
2008 : अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं ने पाकिस्तान में छिपे आतंकियों पर मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों से हमला किया था।
21-
2014 : मलेशियन एयरलाइंस की फ्लाइट को रूस समर्थक अलगाववादियों ने मिसाइल के जरिए मार गिराया था। हमले में फ्लाइट में सवार सभी 283 यात्रियों की जान चली गई थी।
22-
2018 : हिंदी सिने जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रीता भादुड़ी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal