इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 दिसंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज केदिन 2012 में देश की राजधानी दिल्ली में एक छात्रा के साथ उसके एक मित्र की मौजूदगी में चलती बस में हैवानियत की गई थी। जालिमों ने दोनों को ठिठुरती सर्द रात में बस से बाहर फेंक दिया था। बाद में इलाज के लिए सिंगापुर ले जाई गई पीड़िता ने दम तोड़ दिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 16 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1631 : इटली के विसुवियस पर्वत का ज्वालामुखी फटने से छह गांव तबाह हो गए, जिससे चार हजार से अधिक लोग मारे गये थे।
2-
1707 : जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था।
3-
1733 : अमेरिका में ब्रिटिशर्स के विरुद्ध संग्राम शुरू हुआ था, जिसे बोस्टन टी-पार्टी कहा जाता है।
4-
1889 : ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम तथा रानी मेरी ने स्वीकार कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी थी।
5-
1920 : चीन के कान्सू प्रांत में भीषण भूकंप आने से एक लाख से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
6-
1927 : ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डान ब्रैडमैन ने न्यू साउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी।
7-
1937 : भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म हुआ था।
8-
1945 : दो बार जापान के प्रधानमंत्री रहे फूमिमारो कनोए ने युद्ध अपराधों का सामना करने की जगह आत्महत्या कर ली थी।
9-
1951 : हैदराबाद में सालारजंग संग्रहालय की स्थापना की गयी थी।
10-
1960 : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दो विमानों के टकराने से 136 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1971 : भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच युद्ध विराम पर सहमति के बाद पाकिस्तान से पृथक होकर बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
12-
1971 : परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन हुआ था।
13-
1985 : कलपक्कम में देश के पहले फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर ने काम करना शुरू किया था।
14-
2002 : प्रसिद्ध भारतीय महिला कव्वाल शकीला बानो का निधन हुआ था।
15-
2006 : नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया था। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया था।
16-
2008 : केंद्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केंद्र सरकार ने मंजूर किया था।
17-
2009 : फिल्म निर्माण को एक नये मुकाम पर ले जाते हुए जेम्स कैमरून ने विज्ञान पर आधारित फिल्म ‘अवतार’ का निर्माण किया था। दुनियाभर में इस फिल्म ने 2.7 अरब डॉलर की कमाई की थी।
18-
2012 : दिल्ली में एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा के साथ दरिंदगी हुई थी। इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए। बाद में पीड़िता ने दम तोड़ दिया और दोषियों को फांसी की सजा हुई थी।
19-
2013 : फिलीपीन्स की राजधानी मनीला में एक बस के पलटने से 18 लोगों की जान चली गई और 20 अन्य घायल हो गये थे।
20
2014 : तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के आतंकियों ने पेशावर में स्कूल पर हमला किया था। गोलीबारी में 150 लोगों की जान चली गई जिनमें 134 बच्चे शामिल थे।
Arun kumar baranwal