इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1916 में भारत रत्न से सम्मानित शास्त्रीय संगीत की महान साधिका एम. एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ था। इन्हें संगीत जगत की अप्रतिम प्रतिभा और अविवादित सुर साम्राज्ञी के तौर पर जाना जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 16 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1630 : मैसाच्युसेट्स के इलाके शॉमट का नाम बदलकर बोस्टन किया गया था, जो अमेरिका का प्रमुख शहर है।
2-
1795 : ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन पर कब्जा किया था।
3-
1810 : निगवेल हिदाल्गो ने स्पेन से मैक्सिको की आजादी के लिए संघर्ष शुरू किया था।
4-
1821 : मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता दी गई थी।
5-
1848 : फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा को समाप्त किया था।
6-
1861 : ब्रिटेन के डाकघर ने बचत बैंक खातों की सुविधा शुरू की थी।
7-
1893 : झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ का जन्म हुआ था।
8-
1906 : नार्वे के रोआल्ड अमुंडसेन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की थी।
9-
1916 : भारत रत्न से शास्त्रीय गायिका एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ था।
10-
1965 :
परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक ए. बी. तारापोरे का निधन हुआ था।
11-
1967 : सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया था।
12-
1968 : भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी का जन्म हुआ था।
13-
1978 : जनरल जिया उल हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
14-
1978 : ईरान के तबास इलाके में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
15-
1986 : दक्षिण अफ्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोगोें की जान चली गई थी।
16-
2008 : भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के कर्मचारियों को विश्वकर्मा पुरस्कार प्रदान किया गया था।
17-
2009 : दुनियाभर में भारत को एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले ‘अतुल्य भारत अभियान’ को ब्रिटिश सरकार ने पुरस्कृत किया था।
18-
2013 : वाशिंगटन में एक बंदूकधारी ने नौसेना के शिविर में 12 लोगों की गोली मारकर जान ले ली थी।
19-
2014 : इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा था।
20-
2017 : भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा रैंक तक पहुंचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का निधन हुआ था।
21-
2020 : प्रसिद्ध विदुषी, लेखिका और कलाविद डॉ. कपिला वात्स्यायन का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal