इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1988 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की थी और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 16 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1776 : ब्रिटिश सैनिकों ने अमेरिका की क्रांति के दौरान फोर्ट वाशिंगटन पर कब्जा किया था।
2-
1840 : न्यूजीलैंड आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश उपनिवेश का हिस्सा बना था।
3-
1846 : उर्दू के मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का जन्म हुआ था।
4-
1849 : विश्व प्रसिद्ध रूसी लेखक फ्योदोर दोस्तोविस्की को एक भूमिगत संगठन का सदस्य होने के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी।
5-
1857 : पासी जाति से संबंधित वीरांगना ऊदा देवी का निधन हुआ था।
6-
1860 : भारतीय श्रमिकों का पहला जत्था दक्षिण अफ्रीका के नटाल पहुंचा था।
7-
1908 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्देशक बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी का जन्म हुआ था।
8-
1915 : प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का निधन हुआ था।
9-
1916 : रूस के ला सतान्या स्थित कारखाने में विस्फोट से एक हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
10-
1930 : भारतीय तैराक मिहिर सेन का जन्म हुआ था। 1958 में उन्होंने इंग्लिश चैनल पार किया था। इंग्लिश चैनल पार करने वाले वह पहले भारतीय और एशियाई तैराक थे।
11-
1931 : भारतीय क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ था।
12-
1933 : अमेरिका और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
13-
1938 : अल्बर्ट होफमैन का आविष्कार लाइर्सेजिक एसिड डाइथलामाइड ड्रग वजूद में आया था।
14-
1945 : विश्व भर की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण करने वाले यूनेस्को का गठन किया गया था।
15-
1973 : स्काईलैब-4 को तीन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ केप केनेवरल से 84 दिन के अभियान पर अंतरिक्ष में भेजा गया था।
16-
1973 : देश के प्रसिद्ध बैटमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद का जन्म हुआ था।
17-
1988 : पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल की और बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं।
18-
1996 : मदर टेरेसा को अमेरिका ने मानद नागरिकता प्रदान की थी।
19-
2014 : इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्दिश लड़ाकों के खिलाफ युद्ध शुरू किया था।
20-
2017 : जर्मनी में आयोजित यूएन क्लाइमेट समिट में 19 देशों ने कोयले के इस्तेमाल कम करने की प्रतिज्ञा ली थी।
21-
2019 : गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका चुनावों में जीत दर्ज की थी।
Arun kumar baranwal