इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2013 में अमेरिकी वैज्ञानिकों को इंसानी भ्रूण के क्लोन से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी। इसके माध्यम से बहुत सी लाइलाज बीमारियों के इलाज की दिशा में लाभ होने की उम्मीद जगी थी। देश-दुनिया के इतिहास में 16 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1857 : भारतीय राजनीतिज्ञ और कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके आर. एन. मुधोलकर का जन्म हुआ था।
2-
1911 : कलकत्ता में बने तल्लाह वाटर टैंक का निर्माण पूरा हुआ था। इसे उस समय दुनिया का सबसे बड़ा ओवरहैड वाटर टैंक कहा गया था।
3-
1920 : फ्रांसीसी स्वतंत्रता सेनानी, सेनापति जॉन आफ आर्क को संत की उपाधि दी गयी थी।
4-
1929 : भारत के राजनेता, विद्वान और पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का जन्म हुआ था।
5-
1933 : प्रसिद्ध साहित्यकार गुलशेर खां शानी का जन्म हुआ था।
6-
1943 : वारसा में यहूदी बस्तियों में चल रही लड़ाई खत्म हो गई थी। पुलिस और कमांडो दल ने 19 अप्रैल को इन बस्तियों में प्रवेश किया था।
7-
1945 : उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार तथा भाषाविद गोपाल चंद्र प्रहराज का निधन हुआ था।
8-
1960 : भारत और ब्रिटेन के बीच अंतरराष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरूआत हुई थी।
9-
1974 : इस्राइल के लड़ाकू विमानों ने सात फिलिस्तीनी शरणार्थी शिविरों और दक्षिणी लेबनान के गांवों पर बम दागे थे। इन हमलों में 27 लोग मारे गए और 138 अन्य घायल हुए थे।
10-
1975 : सिक्किम को 22वें राज्य के रूप में भारतीय संघ में शामिल किया गया था।
11-
1996 : अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
12-
2004 : टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडेरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता था।
13-
2006 : हॉलीवुड की चर्चित अदाकारा नाओमी वाट्स को संयुक्त राष्ट्र संस्था का राजदूत बनाया गया था।
14-
2006 : न्यूजीलैंड के 47 वर्षीय मार्क इंजलिस कृत्रिम पैरों के सहारे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बने थे।
15-
2007 : निकोलस सरकोजी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल शुरू किया था।
16-
2008 : सुप्रीम कोर्ट ने केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों के स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों में 27% ओबीसी कोटा पर रोक के कोलकाता हाईकोर्ट के निर्णय को खारिज किया था।
17-
2013 : अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।
18-
2014 : भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा टाटा समूह के शीर्ष सदस्य रुस्तमजी होमसजी मोदी का निधन हुआ था।
19-
2014 : भाजपा ने आम चुनावों में जीत दर्ज की थी। एनडीए को 543 में से 336 सीटें मिलीं। पहली बार भाजपा ने अपने दम पर लोकसभा में बहुमत हासिल किया था।
20-
2014 : नैरौबी में एक बम धमाके में 12 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal