इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1963 में रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक-6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 16 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1779 : स्पेन ने ब्रिटेन के खिलाफ जंग का आगाज किया था।
2-
1858 : प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई थी।
3-
1881 : आॅस्ट्रिया और हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
4-
1903 : नॉर्वे के रोनाल्ड अमुंडसेन ने अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की थी। इस रास्ते को नॉर्थवेस्ट पैसेज कहते हैं।
5-
1911 : न्यूयार्क में आईबीएम कंपनी की स्थापना की गई थी। पहले इसका नाम कंप्यूटिंग टैब्यूलेटिंग रिकार्डिंग कंपनी था।
6-
1920 : भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल महमूद अली खां का जन्म हुआ था।
7-
1920 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध पार्श्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ था।
8-
1925 : देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन हुआ था।
9-
1944 : रसायन विज्ञान के जनक माने जाने वाले भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ था।
10-
1950 : बॉलीवुड फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का जन्म हुआ था।
11-
1956 : प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म हुआ था।
12-
1963 : रूस की 26 वर्षीय अंतरिक्ष यात्री लेफ्टिनेंट वैलेनटीना तेरेशकोवा ने वोस्तोक-6 के जरिए अंतरिक्ष की उड़ान भरी थी। वह अंतरिक्ष की अथाह गहराइयों की ओर रवाना हुई विश्व की पहली महिला थीं।
13-
1979 : सीरिया में मुस्लिम ब्रदरहुड के साथ संघर्ष में 62 शेखों की जान चली गई थी।
14-
1983 : छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी।
15-
1992 : ब्रिटेन की राजकुमारी डायना के जीवन पर लिखी गई विवादास्पद किताब का विमोचन हुआ था। ‘डायना- ए ट्रू स्टोरी’ शीर्षक की इस पुस्तक में डायना को दुखी और असंतुलित बताया गया था।
16-
2007 : एड्स पर जागरूकता फैलाने के लिए शिल्पा शेट्टी को सिल्वर स्टार अवार्ड से नवाजा गया था।
17-
2008 : कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत दी गई थी।
18-
2012 : चीन ने अंतरिक्ष यान शेनझौ-9 को सफलतापूर्वक लांच किया था।
19-
2012 : अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्वी पर लौटा था।
20-
2012 : बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया था।
21-
2015 : भारतीय वास्तुकार और शहरी नियोजक चार्ल्स कोरिया का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal