इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1856 में समाज सुधारकों के महती प्रयास के बाद देश में हिंदू विधवाओं को पुनर्विवाह करने की अनुमति मिली थी। इस कानून को लागू करवाने में समाजसेवी ईश्वरचंद विद्यासागर का बड़ा योगदान था। देश-दुनिया के इतिहास में 16 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1661 : स्वीडिश बैंक ने यूरोप में पहला नोट जारी किया था।
2-
1856 : हिंदू विधवाओं के पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता मिली थी।
3-
1890 : डॉ. जेम्स पार्किंसन ने पार्किंसन बीमारी के बारे में अपनी जांच पूरी की थी। उन्हीं के नाम पर बीमारी का नाम पार्किंसन्स रखा गया था।
4-
1896 : प्रसिद्ध मजदूर नेता, राजकीय अधिकारी, नार्विन राजनीतिज्ञ तथा प्रसिद्ध लेखक ट्रीगवी हल्ब्दन ली का जन्म हुआ था।
5-
1905 : बांग्लादेश में एक जनसभा में ब्रिटिश सामान के बहिष्कार के प्रस्ताव को पहली बार मंजूरी दी गई थी।
6-
1909 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक अरुणा आसफ अली का जन्म हुआ था।
7-
1925 : इराक में राजा फैसल ने बगदाद में पहली संसद स्थापित की थी।
8-
1925 : नेशनल जियोग्राफिक ने पहली बार समुद्र के भीतर के दृश्यों की प्राकृतिक रंगीन फोटो निकाली थी।
9-
1945 : अमेरिका ने परमाणु बम का पहला परीक्षण किया था।
10-
1950 : फुटबॉल विश्व कप के चौथे संस्करण के फाइनल में ब्राजील को हराकर उरुग्वे चैंपियन बना था।
11-
1951 : नेपाल को ब्रिटेन से आजादी मिली थी।
12-
1968 : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान धनराज पिल्लै का जन्म हुआ था।
13-
1969 : अमेरिका के केप केनेडी स्टेशन से अपोलो 11 अंतरिक्ष यान तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था।
14-
1984 : बालीवुड फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री कैटरीना कैफ का जन्म हुआ था।
15-
1999 : जॉन एफ. केनेडी के पुत्र जॉन एफ. केनेडी जूनियर की विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
16-
2003 : पाकिस्तान, सऊदी अरब और 53 अन्य इस्लामी देश, इजराइल को 2005 तक मान्यता देने पर राजी हुए थे।
17-
2005 : प्रसिद्ध कन्नड़ नाटककार के. वी. सुबन्ना का निधन हुआ था।
18-
2006 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कोरिया पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ था।
19-
2007 : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद को धन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था।
20-
2008 : ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने गाजा क्षेत्र की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द की थी।
21-
2015 : वैज्ञानिकों ने प्लूटो ग्रह की क्लोज-अप तस्वीरें जारी की थी।
Arun kumar baranwal