इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 16 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1853 में देश में पहली बार मुंबई और ठाणे के बीच ट्रेन चलाई गई थी। इस ट्रेन में 14 बोगियां थी और कुल 400 यात्रियों ने इसमें सफर किया था। 35 किलोमीटर का सफर ट्रेन ने बिना किसी परेशानी के पूरा कर लिया था। देश-दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1848 : आधुनिक तेलुगु साहित्य में ‘गद्य ब्रह्मा’ के नाम से विख्यात प्रसिद्ध विद्वान कंदुकूरी वीरेशलिंगम का जन्म हुआ था।
2-
1853 : भारत में मुंबई और ठाणे के बीच पहली रेल चलाई गई थी।
3-
1889 : अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ था।
4-
1919 : जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की थी।
5-
1925 : बुल्गारिया के सोफिया में चर्च पर हुए आतंकी हमले में 150 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।
6-
1945 : एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत समुद्र में डूब गया था। जिसमें 7 हजार लोगों की जान चली गई थी।
7-
1945 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के न्यूरेम्बर्ग इलाके में घुस गई थी।
8-
1964 : ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई थी।
9-
1966 : भारत के प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का निधन हुआ था।
10-
1970 : यूरोपीय देश फ्रांस में आए बर्फीले तूफान से करीब 70 लोगों की जान चली गई थी।
11-
1976 : 8 वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे हेराल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया था। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हलकों में तूफान ला दिया था।
12-
1978 : भारतीय फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म हुआ था।
13-
1988 : उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की जान चली गई और बहुत से लोग बीमार हुए थे।
14-
1988 : फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में उनके घर में जान ले ली गई थी।
15-
1990 : बिहार की राजधानी पटना के पास एक ट्रेन के दो डिब्बों में विस्फोट हो गया था। जिसमें करीब 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए थे।
16-
1992 : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने इस्तीफा दिया था।
17-
2002 : दक्षिण कोरिया में हुई विमान दुर्घटना में 120 लोगों की जान चली गई थी।
18-
2004 : भारत ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर पाकिस्तान को तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से मात दी थी।
19-
2008 : लंदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया था।
20-
2013 : ईरान में आए विनाशकारी भूकंप में 37 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए थे।

Arun kumar baranwal