इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 15 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1959 में सरकारी प्रसारक के तौर पर दूरदर्शन की स्थापना हुई थी। शुरूआत में इसमें कुछ देर के लिए कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता था। नियमित दैनिक प्रसारण की शुरूआत 1965 में शुरू हुई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 15 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1812 : नेपोलियन के नेतृत्व में फ्रांसीसी सेना मास्को के क्रैमलिन पहुंची थी।
2-
1861 : भारत के सबसे बड़े इंजीनियर समझे जाने वाले एम. विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। आज के दिन को देश में इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है।
3-
1876 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था।
4-
1890 : हरक्यूल पॉयरॉट, मिस मार्पल और पार्क पाइन जैसे जासूसी किरदारों में जान डालने वाली अगाथा क्रिस्टी का जन्म हुआ था।
5-
1909 : द्रविड़ मुनेत्र कषगम के संस्थापकों में से एक सीएन अन्नादुरई का जन्म हुआ था।
6-
1915 : परमवीर चक्र से सम्मानित पूर्व भारतीय सैनिक लांस नायक करम सिंह का जन्म हुआ था।
7-
1916 : प्रथम विश्व युद्ध में पहली बार सोम्मे की लड़ाई में टैंक का इस्तेमाल किया गया था।
8-
1927 : प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का जन्म हुआ था।
9-
1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान ब्रिटेन की वायुसेना ने हिटलर की जर्मन वायुसेना को शिकस्त देने का दावा किया था।
10-
1948 : स्वतंत्र भारत का पहला पोत ‘आईएनएस दिल्ली’ बंबई के बंदरगाह पर पहुंचा था।
11-
1959 : भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरूआत की गई थी।
12-
1971 : दुनिया को हरा भरा और शांति पूर्ण बनाने के संकल्प के साथ ग्रीन पीस की स्थापना की गई थी।
13-
1978 : अर्मेनिया की अरैरट एरेवन ने विदेशी टीम के तौर पर मोहन बागान के साथ संयुक्त रूप से आईएफए शील्ड जीती थी।
14-
1982 : लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने से पहले बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।
15-
2001 : अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफगानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी थी।
16-
2003 : सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल हो गई थी।
17-
2004 : ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को ‘वुमन आफ द ईयर’ सम्मान दिया गया था।
18-
2008 : अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक लीमैन ब्रदर्स ने अपने आप को दिवालिया घोषित किया था।
19-
2008 : क्राम्पटन ग्रीव्ज ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया था।
20-
2012 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक केएस सुदर्शन का निधन हुआ था।
21-
2017 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कैसीरी अंतरिक्ष यान शनि के उपग्रह टाइटन से टकरा गया था।
Arun kumar baranwal