इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 15 नवंबरके दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1949 में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे और उसका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई थी। देश-दुनिया के इतिहास में 15 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1875 : भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था।
2-
1937 : प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ था।
3-
1938 : प्रसिद्ध आर्य समाजी नेता, समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा हंसराज का निधन हुआ था।
4-
1949 : महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे और उसके साथ साजिश में शामिल होने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई थी।
5-
1961 : संयुक्त राष्ट्र संघ ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने का ऐलान किया था।
6-
1977 : ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने पुत्र को जन्म दिया था। ब्रिटिश राजशाही के 500 वर्ष के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि एक शाही बच्चे का जन्म एक सामान्य व्यक्ति के घर में हुआ।
7-
1982 : भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन हुआ था।
8-
1986 : अशोक चक्र से सम्मानित भारतीय वायु सेना के गरुड़ कमांडो ज्योति प्रकाश निराला का जन्म हुआ था।
9-
1986 : प्रसिद्ध महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का जन्म हुआ था।
10-
1988 : फिलस्तीन नेशनल कौंसिल ने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात के निर्देश पर फिलस्तीन की आजादी का ऐलान किया था।
11-
1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।
12-
1996 : भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन हुआ था।
13-
1998 : इराक ने संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दी थी, जिससे वह ब्रिटेन और अमेरिका के हवाई हमले की मार से बच गया था।
14-
2000 : झारखंड को भारत का 28वां राज्य बनाया गया था।
15-
2007 : एरियाना-5 रॉकेट से ब्रिटेन और ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया गया था।
16-
2008 में : भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया था।
17-
2012 : शी चिनफिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने थे।
18-
2013 : मथुरा के प्रसिद्ध प्रेम मंदिर का निर्माण करवाने वाले संत कृपालु महाराज का निधन हुआ था।
19-
2017 : हिन्दी के सम्मानित कवि कुंवर नारायण का निधन हुआ था।
20-
2019 : पाकिस्तान ने बच्चों को टाइफाइड वैक्सीन देना शुरू किया था। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बना था।
Arun kumar baranwal