इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 15 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1940 में दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज इसकी चेन मैकडॉनल्ड्स के नाम से पूरी दुनिया में फैली है। देश-दुनिया के इतिहास में 15 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1242 : दिल्ली के सुल्तान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुल्तान की हत्या कर दी थी।
2-
1817 : देश के प्रसिद्ध समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म हुआ था।
3-
1859 : पियरे क्यूरी का जन्म हुआ था। इन्हें पत्नी मैडम क्यूरी के साथ भौतिकी का नोबल पुरस्कार दिया गया था। दोनों ने मिलकर रेडियम की खोज की थी।
4-
1892 : भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हरि विनायक पाटस्कर का जन्म हुआ था।
5-
1907 : भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ था।
6-
1935 : मास्को मेट्रो को आम लोगों के लिए खोला गया था।
7-
1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज इसकी चेन मैकडॉनल्ड्स के नाम से पूरी दुनिया में फैली है।
8-
1957 : ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
9-
1958 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया था।
10-
1967 : भारतीय हिंदी फिल्मों में धक-धक गर्ल के नाम से प्रसिद्ध अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म हुआ था।
11-
1993 : भारत के पहले आर्मी कमांडर इन चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा का निधन हुआ था।
12-
1995 : एलीसन हारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनी थीं।
13-
1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मतदान करने का अधिकार दिया था।
14-
2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया था।
15-
2003 : अमेरिका की प्रसिद्ध गायिका जून कार्टर का निधन हुआ था।
16-
2005 : 20 साल के लंबे अंतराल के बाद कनाडा में भारतीय विमान की लैंडिंग हुई थी।
17-
2008 : श्रीलंका सरकार ने विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध दो साल के लिए बढ़ाया था।
18-
2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनी थीं।
19-
2011 : किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ था।
20-
2013 : पेंटर गेर्हार्ड रिक्टर की एक पेंटिंग 37 मिलियन अमेरिकी डॉलर में नीलाम हुई थी। यह किसी भी कलाकार के जीवित रहते उसकी कृति की नीलामी की सबसे बड़ी रकम है।
21-
2018 : आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में नाव डूबने से 40 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal