इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 15 जून के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1947 में अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना को मंजूरी दी थी। आजादी की आड़ में अंग्रेज भारत को कभी न भरने वाला जख्म देकर चले गए। देश-दुनिया के इतिहास में 15 जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1878 : दीक्षित हिन्दू संप्रदाय ‘राधा स्वामी सत्संग’ के संस्थापक शिव दयाल साहब का निधन हुआ था।
2-
1884 : भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक तारकनाथ दास का जन्म हुआ था।
3-
1896 : जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ले ली थी।
4-
1899 : पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध चित्रकार एवं मूर्तिकार देवी प्रसाद राय चौधरी का जन्म हुआ था।
5-
1912 : प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमन्नारायण अग्रवाल का जन्म हुआ था।
6-
1929 : प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका सुरैया का जन्म हुआ था।
7-
1937 : प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का जन्म हुआ था।
8-
1947 : अखिल भारतीय कांग्रेस ने दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की थी।
9-
1950 : स्टील किंग के नाम से पहचान बनाने वाले उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का जन्म हुआ था।
10-
1954 : यूरोप के फुटबॉल संगठन यूनियन आॅफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन का गठन हुआ था।
11-
1962 : दक्षिण अफ्रिका ने अनेक अपराधों के लिए मौत की सजा का प्रावधान करने वाला विधेयक पास किया था।
12-
1971 : ब्रिटेन की संसद में मतदान के बाद स्कूलों में बच्चों को मुफ्त दूध देने की योजना को समाप्त करने का प्रस्ताव पास हुआ था।
13-
1988 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेस व्हिकल एस-213 लॉन्च किया था।
14-
1994 : इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
15-
1997 : आठ मुस्लिम देशों द्वारा इस्तांबुल में डी-8 नामक संगठन का गठन किया गया था।
16-
1999 : लाकरबी पैन एम. विमान दुर्घटना के लिए लीबिया पर मुकदमा चलाने की अमेरिका ने अनुमति दी थी।
17-
2001 : शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया था। जिसमें भारत और पाकिस्तान को सदस्यता नहीं देने का निर्णय लिया गया था।
18-
2004 : ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली थी।
19-
2006 : भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया था।
20-
2008 : आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी थी।
Arun kumar baranwal