इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 15 अप्रैल के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। सिख धर्म की नींव रखने वाले और प्रथम गुरू बाबा नानक जन्म आज के दिन 1469 में हुआ था। वह कई भाषाओं के ज्ञाता थे और उन्होंने दुनिया के विविध स्थानों की यात्राएं की थीं। देश-दुनिया के इतिहास में 15 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1469 : सिख धर्म की नींव रखने वाले और पहले गुरु बाबा नानक का जन्म हुआ था।
2-
1658 : धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवंत सिंह को हराया था।
3-
1689 : फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
4-
1817 : अमेरिका में बधिर बच्चों के लिए पहला स्कूल खोला गया था।
5-
1895 : बाल गंगाधर तिलक ने रायगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया था।
6-
1923 : डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुई थी।
7-
1927 : तत्कालीन सोवियत संघ और स्विट्जरलैंड राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए थे।
8-
1940 : भारत के प्रसिद्ध सारंगी वादक और शास्त्रीय गायक सुल्तान खान का जन्म हुआ था।
9-
1948 : हिमाचल प्रदेश राज्य की स्थापना हुई थी।
10-
1955 : मैकडोनाल्ड की पहली ब्रांच खोली गई थी। इस समय 100 से ज्यादा देशों में कंपनी के 36 हजार से भी ज्यादा आउटलेट हैं।
11
1976 : भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की थी।
12-
1981 : पाकिस्तान एयरवेज के अगवा बोइंग 720 विमान को दो सप्ताह की कोशिशों के बाद सीरिया में छुड़ा लिया गया था। इसके बदले में पाकिस्तान सरकार को जेल में बंद 54 लोगों को छोड़ना पड़ा था।
13-
1985 : हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभूनाथ डे का निधन हुआ था।
14-
1990 : मिखाइल गोर्बाचेव सोवियत संघ के पहले और अंतिम राष्ट्रपति बने थे।
15-
1994 : भारत ने 124 अन्य देशों के साथ जनरल एग्रीमेंट आन ट्रेड एंड टैरिफ पर हस्ताक्षर किए थे।
16-
2004 : फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने उस कानून पर हस्ताक्षर किए थे जिसके जरिए सरकारी स्कूलों में किसी भी तरह के धार्मिक चिह्न पहनने पर पाबंदी लगा दी गई थी।
17-
2010 : भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हुआ था।
18-
2013 : इराक में हुए बम विस्फोट में करीब 35 लोगों की जान चली गई और 160 अन्य घायल हुए थे।
19-
2019 : फ्रांस की राजधानी पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम कैथेड्रल में आग लग गई थी। यूनेस्को ने 1991 में इसे वैश्विक धरोहर घोषित किया था।
20-
2020 : देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11 हजार 933 हो गई थी। जबकि कुल 392 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
Arun kumar baranwal