इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 सितंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1949 में संविधान सभा ने हिन्दी को भारत की राजभाषा का दर्जा दिया था। इसीलिए 14 सितंबर को को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश-दुनिया के इतिहास में 14 सितंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1770 : डेनमार्क में प्रेस की स्वतंत्रता को मान्यता दी गई थी।
2-
1774 : भारत में सती प्रथा खत्म करने वाले लॉर्ड बैंटिक का जन्म हुआ था।
3-
1833 : विलियम वेंटिक, पहले गवर्नर जनरल के तौर पर भारत आए थे।
4-
1901 : अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम मैकेंजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
5-
1917 : रूस को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र घोषित किया गया था।
6-
1923 : देश के पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री राम जेठमलानी का जन्म हुआ था।
7-
1949 : संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया था।
8-
1959 : सोवियत संघ का अंतरिक्ष यान पहली बार चंद्रमा की सतह पर उतरा था।
9-
1960 : खनिज तेल उत्पादक देशों ने मिलकर ओपेक की स्थापना की थी।
10-
1963 : भारत के पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी रॉबिन सिंह का जन्म हुआ था।
11-
1971 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का निधन हुआ था।
12-
1985 : हिन्दी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार रामकृष्ण शिंदे का निधन हुआ था।
13-
1992 : आधुनिक राजस्थान के प्रसिद्ध प्रकृति प्रेमी कवि चंद्रसिंह बिरकाली का निधन हुआ था।
14-
1998 : माइक्रोसॉफ्ट, जनरल इलेक्ट्रिक को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बनी थी।
15-
2001 : आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के अभियान के लिए अमेरिका में 40 अरब डॉलर मंजूर किए गए थे।
16-
2000 : प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अमेरिकी सीनेट के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।
17-
2003 : गुयाना-बिसाउ में सेना ने राष्ट्रपति कुंबा माला की सरकार का तख्ता पलट दिया था।
18-
2007 : जापान ने तानेगाशिया स्थित प्रक्षेपण केन्द्र से पहला चन्द्र उपग्रह एच-2ए प्रक्षेपित किया था।
19-
2008 : रूस के पेर्म हवाई अड्डे पर एयरोफ्लोत का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में सवार सभी 88 लोगों की जान चली गई थी।
20-
2009 : भारत ने श्रीलंका को 46 रन से हराकर त्रिकोणीय सीरीज का कॉम्पैक कप जीता था।
21-
2009 : भारत के लिएंडर पेस और चेक गणराज्य के लुकास लोही ने महेश भूपति-मार्क नोल्स की जोड़ी को हराकर यूएस ओपन का खिताब जीता था।
22-
2016 : पैरा ओलंपिक खेलों में भारत के पदकों का आंकड़ा चार हो गया था।
Arun kumar baranwal