इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 मई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1992 में भारत ने पड़ोसी देश श्रीलंका के विद्रोही संगठन लिट्टे पर प्रतिबंध लगाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 14 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1607 : उत्तरी अमेरिका में अंग्रेजों ने अपना पहला स्थायी अड्डा स्थापित किया था। जिसे जेम्स टाउन, वर्जीनिया नाम दिया गया था।
2-
1610 : फ्रांस में हेनरी चौथे की हत्या के बाद लुईस 13वें को फ्रांस की गद्दी सौंपी गई थी।
3-
1657 : शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ था।
4-
1702 : इंग्लैंड तथा नीदरलैंड ने फ्रांस और स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
5-
1878 : रॉबर्ट ए चेसब्राफ ने पहली बार वैसलीन ब्रांड नाम का पंजीकरण करवाया था।
6-
1879 : थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े थे।
7-
1883 : प्रसिद्ध न्यायविद, अधिवक्ता और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ था।
8-
1892 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ था।
9-
1923 : भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ था।
10-
1944 : ब्रिटिश सैनिकों ने कोहिमा पर कब्जा किया था।
11-
1948 : इस्राइल ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
12-
1955 : सोवियत संघ और पूर्वी यूरोप के उसके सहयोगी देशों ने पोलैंड की राजधानी वारसा में वारसा संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इसके जरिए सदस्य देशों के बीच आर्थिक, सैनिक और सांस्कृतिक संबंधों के विकास पर सहमति बनी थी।
13-
1963 : कुवैत संयुक्त राष्ट्र संघ का 111वां सदस्य बना था।
14-
1973 : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।
15-
1981 : भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ था।
16-
1984 : फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ था।
17-
1991 : दक्षिण अफ्रीका के रंगभेद विरोधी नेता नेल्सन मंडेला की पत्नी विनी मंडेला को चार युवकों के अपहरण के मामले में छह साल की सजा सुनाई गई थी।
18-
1992 : भारत ने श्रीलंकाई विद्रोही संगठन तमिल टाइगर्स पर प्रतिबंध लगाया था।
19-
2010 : ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ था।
20-
2012 : इस्राइल की जेलों में बंद 1500 फलस्तीनी कैदी भूख हड़ताल समाप्त करने पर सहमत हुए थे।
21-
2013 : ब्राजील समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला 15वां देश बना था।
22-
2016 : प्रसिद्ध तमिल विद्वान एवं लेखक कंडासामी कुप्पुसामी का निधन हुआ था।
Arun kumar baranwal