इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 14 जुलाई के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 1850 में मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया था। देश-दुनिया के इतिहास में 14 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।
1-
1636 : मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय बनाया था।
2-
1789 : फ्रांस में क्रांति की शुरूआत हुई थी। बैस्टिल की जेल पर पेरिस की जनता ने कब्जा कर बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था।
3-
1850 : मशीन द्वारा जमाई गई बर्फ का पहली बार सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया था।
4-
1900 : प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म हुआ था।
5-
1902 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ था।
6-
1914 : पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया था।
7-
1927 : हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई थी।
8-
1940 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की थी।
9-
1945 : टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ था।
10-
1951 : सीबीएस चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया था।
11-
1965 : मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप तस्वीरें खींची थी।
12-
1969 : जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की जान चली गई थी।
13-
1969 : अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों को बंद किया था।
14-
1972 : तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
15-
1975 : हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ था।
16-
1976 : अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया था।
17-
1996 : अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने शुरू किये थे।
18-
2003 : हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।
19-
2014 : इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया था।
20-
2015 : नासा का न्यू होराइजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्ष यान बना था।
21-
2016 : फ्रांस में बैस्टिल दिवस मना रहे लोगों पर एक आतंकवादी ने ट्रक चढ़ा दिया था, जिसमें 80 लोगों की जान चली गई थी।
Arun kumar baranwal