इतिहास के पन्नों में हर दिन किसी न किसी खास घटना से जुड़ा होता है। ऐसे में 13 दिसंबर के दिन भी कई बड़ी घटनाओं ने देश और दुनिया पर अपनी छाप छोड़ी। आज के दिन 2001 में भारतीय संसद भवन की कड़ी सुरक्षा में सेंध लगाकर आतंकवादियों ने नई दिल्ली स्थित लोकतंत्र के मंदिर को निशाना बनाया था। देश-दुनिया के इतिहास में 13 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1-
1048 : प्रसिद्ध फारसी लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक अलबरूनी का निधन हुआ था।
2-
1232 : गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया था।
3-
1675 : सिख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद हो गए थे।
4-
1921 : प्रिंस आफ वेल्स ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था।
5-
1921 : वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच ‘फोर पॉवर’ संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
6-
1925 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मी चंद्र जैन का जन्म हुआ था।
7-
1937 : जापान की सेना ने चीन के साथ युद्ध के दौरान नानजिंग पर कब्जा किया था। इस दौरान नानजिंग नरसंहार को अंजाम देते हुए करीब तीन लाख से ज्यादा चीनियों को मौत के घाट उतार दिया था।
8-
1961 : भारत के मंसूर अली खान पटौदी ने इंग्लैंड के खिलाफ दिल्ली में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।
9-
1977 : माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया था।
10-
1986 : भारतीय हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का निधन हुआ था।
11-
1989 : गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए पांच आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया था।
12-
1995 : दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की और दुकानों तथा कारों को आग लगा दी थी।
13-
2001 : भारतीय संसद भवन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर बंदूकधारियों के एक गिरोह ने नई दिल्ली में लोकतंत्र के मंदिर को निशाना बनाया था।
14-
2002 : यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया था। जिसमें साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को शामिल किया गया था।
15-
2003 : पूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार किया गया था।
16-
2006 : विश्व व्यापार संगठन ने वियतनाम को 50वें सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए अधिसूचना जारी थी।
17-
2007 : श्रीलंका की सेना और लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 17 उग्रवादी मारे गये थे।
18-
2020 : संस्कृत के विद्वान और डेढ़ सौ किताबों के लेखक विद्यावाचस्पति बन्नान्जे गोविंदाचार्य का निधन 85 वर्ष की उम्र में हुआ था।
19-
2021 : भारत की हरजान संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब अपने नाम किया था।
20-
2021 : आतंकवादियों ने श्रीनगर के जेवन में सुरक्षा बलों की बस पर गोलीबारी की थी। जिसमें दो जवान शहीद हुए और 12 अन्य घायल हो गए थे।

Arun kumar baranwal